फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ram Gurjar, Amit, Saqib topped the race

दौड़ में राम गुर्जर, अमित, साकिब रहे अव्वल

Sun, 18 Oct 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ram Gurjar, Amit, Saqib topped the race
दौड़ में राम गुर्जर, अमित, साकिब रहे अव्वल
विज्ञापन

नींदडू़। त्रिस्तरीय मिहिर भोज दौड़ प्रतियोगिता में राम गुर्जर, अमित व साकिब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रविवार को करणी सेना के तत्वावधान में गांधी इंटर कॉलेज मनकुआं में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

दौड़ प्रतियोगिता की 200 मीटर दौड़ में मोहम्मद साकिब मनकुआं प्रथम, संजय कुमार ढक्का कर्मचंद द्वितीय और सुलतान अहमद मनकुआं तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में अंकित कुमार शाहपुर प्रथम, मोहन सिंह भटपुरा द्वितीय और अंकित कुमार हसनपुर तृतीय स्थान पर रहे। 1600 मीटर दौड़ में राम गुर्जर मंझौला प्रथम, भूरा नूरपुर द्वितीय, सुमित चोटी पीपलसाना तृतीय, सुरेश सिंह चौहान हसनपुर अमरोहा चतुर्थ और आकाश कुमार मनकुआं पंचम स्थान पर रहे। विजेताओं को करणी सेना के मंडल अध्यक्ष अजीत राणा, अजयपाल सिंह, शेखर लाडियान, मोहम्मद हनीफ और मोहम्मद फैसल द्वारा सम्मानित किया गया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न के अलावा प्रथम को 2100, द्वितीय को 1100 और तीसरे विजेता को 500 रुपये का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कपिल राणा और संचालन सौरभ राजपूत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed