फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rallod performed highway jam

रालोद ने प्रदर्शन कर किया हाईवे जाम

Fri, 29 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rallod performed highway jam
बिजनौर। भाकियू की मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में शामिल होने जा रहे रालोद नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गंगा बैराज पर रोक लिया। रालोद नेताओं से पुलिस की झड़प हुई। रालोद नेता सड़क पर धरना देकर बैठ गए। इससे बैराज मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जाम लगने से पुलिस ने बाद में किसानों को जाने दिया।
विज्ञापन

किसानों को रोकने के लिए गंगा बैराज पर रात से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर के लिए कूच किया। गंगा बैराज पर उन्हें पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने उनके वाहनों को आगे नहीं बढ़ने दिया। इस पर राहुल सिंह की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक व झड़प भी हुई। पुलिस के रवैये को देखते हुए रालोद नेता सड़क पर धरना देकर बैठ गए। नेताओं के धरना देकर बैठ जाने से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने रालोद नेताओं ने धरना खत्म करने को कहा तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। करीब दो घंटे तक चले धरने के बाद पुलिस ने रालोद नेताओं को जाने दिया। रालोद नेता व पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए मुजफ्फरनगर चले गए। इसके बाद बैराज रोड पर लगे जाम को खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रालोद नेताओं में पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, ब्रजवीर सिंह, प्रवीण सिंह देशवाल, धर्मवीर धनकड़ सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed