फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rakshabandhan special train will run between Haridwar and Lucknow.

Bijnor News: हरिद्वार से लखनऊ के बीच संचालित होगी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन

Wed, 05 Aug 2026 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan special train will run between Haridwar and Lucknow.
नजीबाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहनों की सुविधा के लिए रेलवे हरिद्वार से लखनऊ के बीच 27 अगस्त से अनारक्षित ट्रेन संचालित करेगा। रेलवे द्वारा बरेली से सहारनपुर के बीच आठ अगस्त को एक स्पेशल ट्रेन भी संचालित होगी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ट्रेन संख्या 04329 और 04330 संचालित करेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने संबंधित स्टेशनों को रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन संचालित होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

हरिद्वार से ट्रेन संख्या 04330 डाउन 27 अगस्त से 29 अगस्त तक संचालित होगी। हरिद्वार से रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन शाम 3:10 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। नजीबाबाद स्टेशन पर शाम 4:18 बजे मुरादाबाद स्टेशन पर शाम 5:58 बजे रामपुर स्टेशन पर शाम 6:29 बजे और बरेली स्टेशन पर रात्रि 8:00 बजे पहुंच कर अगले दिन देर रात 12:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर लखनऊ से ट्रेन संख्या 04329 अप ट्रेन 28 अगस्त से 30 अगस्त तक संचालित होगी। लखनऊ से अनारक्षित ट्रेन देर रात 1:15 बजे रवाना होकर अगले दिन प्रातः 5:36 बजे बरेली, 7:10 बजे रामपुर, प्रातः 8:40 बजे मुरादाबाद पहुंच कर नजीबाबाद स्टेशन प्रातः 10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन के हरिद्वार पहुंचने का समय दिन में 11:55 बजे होगा। ट्रेन को मुरादाबाद में पांच मिनट और अन्य स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है।

उधर रेलवे ने केवल आठ अगस्त को बरेली से सहारनपुर के बीच अप दिशा में 04301 ट्रेन संचालित करने की सूचना जारी की है। बरेली से अनारक्षित ट्रेन शाम 4:45 बजे रवाना होकर मुरादाबाद शाम 6: 28 बजे, धामपुर 7: 40 बजे, नगीना रात्रि 8:00 और नजीबाबाद स्टेशन रात्रि 8:25 बजे पहुंच कर सहारनपुर रात्रि 11:00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन को लक्सर और रुड़की स्टेशनों पर भी ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed