{"_id":"63dd2b414917b3557b0a1757","slug":"rajeev-became-the-college-champion-in-the-mens-category-and-timple-in-the-womens-category-of-the-sports-competition-bijnor-news-c-14-1-103670-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर:: क्रीडा प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में राजीव व महिला वर्ग में टिम्पल बनी महाविद्यालय चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदपुर:: क्रीडा प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में राजीव व महिला वर्ग में टिम्पल बनी महाविद्यालय चैंपियन
Fri, 03 Feb 2023 09:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर के गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिता के सम्मानित खिलाड़ी।
- गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित महाविद्यालय की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में राजीव कुमार तथा महिला वर्ग में टिम्पल को महाविद्यालय चैम्पियन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम रितु रानी, विशिष्ट अतिथि सीओ सुनीता दहिया, महाविद्यालय प्रबंध समिति के आजीवन अध्यक्ष कुंवर धीरेंद्र प्रताप सिंह व प्राचार्या प्रोफेसर साधना ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया। क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर अशोक कुमार ने वार्षिक गतिविधियों की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।
एसडीएम ने छात्र-छात्राओं से सकारात्मक मानसिकता के साथ खेलों में सहभागिता करने पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों से संयमित जीवन शैली अपनाने का आवाहन किया।
विशिष्ट अतिथि सीओ ने कहा कि खेल व्यक्तित्व को निखारने का माध्यम है। आज खेलों के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने के भी अनेक अवसर मिलते हैं।
प्राचार्या प्रोफेसर साधना ने कहा कि खिलाड़ियों को पूर्ण अनुशासन और लगन के साथ खेल प्रतियोगिताओं में सहभागिता करनी चाहिए। क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर अशोक कुमार ने कहा कि जो खिलाड़ी जीत नहीं पाए हैं उन्हें हिम्मत हारने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि और अधिक परिश्रम और मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए। क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के पुरुष वर्ग में राजीव कुमार को चैंपियन तथा मोहम्मद आदिल को उप चैंपियन घोषित किया गया। महिला वर्ग में कुमारी टिम्पल महाविद्यालय की चैंपियन व कुमारी रेनू उप चैंपियन घोषित की गई।
विज्ञापन
चैंपियन एवं उप चैंपियन खिलाड़ियों को महाविद्यालय प्रबंध समिति के आजीवन अध्यक्ष कुंवर धीरेंद्र प्रताप सिंह, अतिथि सुनील चौधरी, सौरभ चौधरी, प्राचार्या प्रोफेसर साधना, क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर अशोक कुमार आदि ने पुरस्कार, प्रमाण पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन प्रोफेसर अनिल कुमार वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में असिस्टेंट प्रोफेसर सनी कुमार का विशेष योगदान रहा। संजय कुमार, गुलिस्तान व डॉ. अभिषेक कुमार जायसवाल आदि महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।