फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rain water harvesting system will be installed in government hospitals

सरकारी अस्पतालों में लगेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम

Tue, 29 Jun 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rain water harvesting system will be installed in government hospitals
सरकारी अस्पतालों में लगेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में गिरते भूगर्भ जलस्तर को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की भी मदद ली जाएगी। जिला अस्पताल सहित जनपद के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे, जिससे वर्षा के जल का संचय किया जा सके।
तेजी से गिरते भूगर्भ जलस्तर को देखते हुए शासन-प्रशासन ने जल संरक्षण की पहल शुरू कर दी है। जनपद में कुल 11 प्राथमिक और 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। शासन के निर्देश पर जनपद के इन सभी सरकारी अस्पतालों में जल्द ही रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम बनवाए जाएंगे। साथ ही जिला अस्पताल में भी इस सिस्टम को लगाया जाएगा। यह सिस्टम लगवाकर शासन जनपद के लोगों के लिए उदाहरण पेश कर सकता है, ताकि दूसरे लोग भी सिस्टम को अपनाकर बारिश की बूंदों को सहेज सकें। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगने के बाद बारिश का पानी नालियों, नालों में बहकर बर्बाद नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि शासनादेशों का पालन किया जाएगा। शासन की ओर से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के लिए निर्देशित किया गया है। शीघ्र ही अस्पतालों में इसके लिए स्थानों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed