फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rain on the mountains from the boom in the Ganges

पहाड़ों पर बारिश से गंगा में उफान

Sun, 17 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 17 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rain on the mountains from the boom in the Ganges
बिजनौर के गांव रावली के रपटे पर आए पानी से गुजरता युवक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पहाड़ों पर हो रही बारिश से गंगा उफनने लगी है। उफनी गंगा ने अपना दायरा बढ़ाकर कई गांवों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। रावली, ब्रह्मपुरी, बैवलगढ़, चाहड़वाला, राजारामपुर आदि गांवों में गंगा का पानी भर गया है। रपटों पर पानी बहने से कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। ग्रामीण अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों को जा रहे हैं। रविवार को भीमगोड़ा बैराज हरिद्वार से और पानी छोड़ा जा रहा है। इससे गंगा का जलस्तर और बढ़ेगा। 
विज्ञापन

शनिवार को गंगा में 96 हजार क्यूसेक पानी चल रहा था, जो कि रविवार को बढ़कर एक लाख 29 हजार क्यूसेक हो गया। गंगा में पानी बढ़ने से गंगा ने भी अपना दायरा बढ़ा लिया है। हजारों हेक्टेयर भूमि को अपनी चपेट में लेने के बाद रात में गंगा का पानी तटीय गांवों में घुस गया। गांव रावली, ब्रह्मपुरी, बैवलगढ़, राजारामपुर, चाहड़वाला आदि गांवों में गंगा का पानी बह  रहा है। गांव में पानी आने से गांव वाले दहशत में हैं। रावली व चाहड़वाला रपटे पर तीन फीट तक पानी बह रहा है। इससे रावली, शहजादपुर, इनामपुरा, मोहम्मदपुर देवमल आदि गांवों का संपर्क  जिला मुख्यालय से लगभग कट गया है। गांव वाले अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। किसान अपने पशुओं के लिए चारा तक नहीं ला पा रहे हैं। 
विज्ञापन

बालवाली के पास गंगा का पानी सेतु निगम दफ्तर में घुस गया है। मंदिर भी पानी में डूब गए हैं। रविवार को भीमगोड़ा बैराज हरिद्वार से गंगा में एक लाख क्यूसेक         से अधिक पानी गंगा में छोड़ा गया है। यह पानी सोमवार सुबह तक क्षेत्र में आ जाएगा। मैदानी क्षेत्र        में फैलने के बाद मुख्य धारा में  डेढ़ लाख क्यूसेक तक पानी हो जाएगा। तहसीलदार पंकज दीक्षित व राजस्व कर्मचारी दिन भर        गांवों का दौरा कर गांव वालों को जरूरी दिशा निर्देश देते रहे। तहसीलदार के अनुसार पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। तटीय गांवों में जिन परिवारों के मकान गहरे इलाके में हैं, उनका सामान निकालकर प्राइमरी स्कूलों या दूसरी जगह भेजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य गंगा बैराज के एक्सईएन एसएस गिरि के अनुसार गंगा में हरिद्वार से और पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार को गंगा में करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी हो जाएगा। इससे स्थिति विकट हो सकती है। सुरक्षा के तौर पर लोगों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed