फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rain increases cold, life affected

बारिश ने बढ़ाई ठंडक, आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

Thu, 09 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rain increases cold, life affected
बारिश ने बढ़ाई ठंडक, जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

बिजनौर। दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने सर्दी को बढ़ा दिया है। इससे एक ओर जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर गेहूं की बुवाई भी प्रभावित हो रही है। बुधवार को जिले का न्यूनमत तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बारिश 10.8 मिलीमीटर रही।

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड जारी है। लेकिन दो दिन से दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने ठंड के तेवर कड़े कर दिए हैं। बुधवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। सुबह मात्र दस मिनट के लिए ही धूप निकली। लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकले। लेकिन कुछ ही देर में बादल फिर छा गए। पूरे दिन लोग धूप निकलने का इंतजार करते रहे। मगर बादलों ने सूरज को निकलने नहीं दिया। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश से ठंडक में तो इजाफा हुआ ही है। साथ ही गेहूं की बुवाई और गन्ने की छिलाई में देरी हो रही है। नगीना स्थित मौसम वैधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार बुधवार को बारिश 10.8 मिलीमीटर रही। उन्होंने बताया कि यह बारिश केवल गेहूं की फसल को ही लेट कर सकती है। इस बारिश से अन्य किसी फसल को खास नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed