फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rain in the morning, bright sunshine in the afternoon increased the trouble

Bijnor News: सुबह बारिश, दोपहर बाद चटक धूप ने बढ़ाई परेशानी

Fri, 18 Jul 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 18 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rain in the morning, bright sunshine in the afternoon increased the trouble
बिजनौर/कालागढ़। जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बृहस्पतिवार को तड़के बारिश हुई और दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन, दोपहर बाद मौसम बदल गया और तेज धूप निकल आई। तेज धूप में लोगों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को 13 एमएम बारिश दर्ज की गई। तड़के बारिश होने और बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कुछ देर बाद मौसम का रुख बदला और दोपहर करीब तीन बजे तेज धूप निकल आई। धूप इतनी तेज थी कि लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया। वहीं, तेज धूप निकलने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, बुधवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अभी मौसम में उतार-चढ़ाव बरकरार रहेगा। अगले एक सप्ताह तक आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

कालागढ़ में हुई 77.4 मिमी बारिश : कालागढ़। बृहस्पतिवार को कालागढ़ में 77.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पहाड़ों पर बारिश के चलते मौसमी नदी-नालों में उफान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की रात से कालागढ़ क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला। भोर के समय तेज वर्षा होने लगी। रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार कालागढ़ में 77.4, रामगंगा बांध पर 44.2 व सैडिल बांध पर 46 मिमी वर्षा दर्ज हुई। कालागढ़ के मैगजीन, चौड़ा, मीरा, सूखास्रोत में पानी का बहाव तेज रहा। इस दौरान सूखास्रोत के पानी में एक बच्चा पहुंच गया। लोगों ने बच्चे को पानी से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed