फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rain causes signal failure, passenger trains affected

Bijnor News: वर्षा से सिग्नल व्यवस्था फेल, पैसेंजर ट्रेन प्रभावित

Fri, 10 Jul 2026 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rain causes signal failure, passenger trains affected
नजीबाबाद। मूसलाधार वर्षा के चलते रेलवे की नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर पानी भर गया। बृहस्पतिवार को सवेरे कोटद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब आधा घंटा विलंब से रवाना हुई। उधर सिग्नल व्यवस्था फेल होने से दो मालगाड़ी सहित तीन ट्रेनों को कॉशन के साथ निकाला गया। नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर बुधवार की रात से हो रही वर्षा के कारण सवेरे पानी भर गया। रेल ट्रैक पर पानी आने के बाद नजीबाबाद से प्रातः 8:45 बजे कोटद्वार के लिए रवाना होने वाली पैसेंजर ट्रेन समय से रवाना नहीं हो पाई। स्टेशन अधीक्षक आरडी मीणा ने बताया रेल ट्रैक से पानी उतरने पर करीब 20 मिनट विलंब से पैसेंजर ट्रेन को कोटद्वार के लिए रवाना किया गया। उधर वर्षा से नजीबाबाद स्टेशन की सिग्नल व्यवस्था भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुई। नजीबाबाद से गुजरने वाली दो रन थ्रू मालगाड़ी और एक रन थ्रू एक्सप्रेस ट्रेन को कॉशन के साथ नजीबाबाद से गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed