फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Railway team recovered a fine of 1.07 lakh

रेलवे टीम ने वसूला 1.07 लाख का जुर्माना

Tue, 22 Jun 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Railway team recovered a fine of 1.07 lakh
रेलवे टीम ने वसूला 1.07 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। रेलवे द्वारा चलाए गए ऑपरेशन चक्रव्यूह में नजीबाबाद रेलवे स्टेशन की टीम ने चार ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों से एक लाख सात हजार रुपये का जुर्माना वसूला। प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद रेखा शर्मा के निर्देशन में मुरादाबाद मंडल में ट्रेनों पर सफर करने वाले यात्रियों की चेकिंग के लिए ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया गया। 21 जून को देर रात तक चले अभियान में सीएमआई आरके सिंह, सीआईटी शकील हैदर, सीपी सिंह, एसके अरोड़ा, एम हैदर की टीम ने नजीबाबाद से मुरादाबाद के बीच चार स्पेशल ट्रेनों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। नजीबाबाद स्टेशन की चेकिंग टीम ने नजीबाबाद से मुरादाबाद दिशा में जाने वाली किसान एक्सप्रेस और इंटर सिटी तथा मुरादाबाद से नजीबाबाद दिशा में आने वाली दरभंगा-अमृतसर और लखनऊ-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन की चेकिंग की। इस दौरान बिना टिकट, बिना आईडी, बिना मास्क तथा अन्य यात्रा संबंधी अनियमितताओं में एक लाख सात हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed