{"_id":"6a1b3557c47bea1579083f95","slug":"railway-officials-and-grp-nab-fake-vigilance-inspector-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-181005-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रेल अफसरों व जीआरपी ने फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रेल अफसरों व जीआरपी ने फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर को पकड़ा
विज्ञापन
नजीबाबाद स्टेशन पर पकड़ा गया फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर जावेद अली
नजीबाबाद (बिजनौर)। मुरादाबाद कंट्रोल की सूचना पर नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारियों और जीआरपी ने फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर को पकड़ा। मुरादाबाद से लिंक एक्सप्रेस में सवार फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर रेलवे का सेवानिवृत कर्मी निकला।
मुरादाबाद कंट्रोल ने नजीबाबाद स्टेशन को लिंक एक्सप्रेस में रेलवे बोर्ड का विजिलेंस इंस्पेक्टर बताकर एक व्यक्ति के यात्रा करने और टीटीई स्टाफ को हड़काने की सूचना दी गई।मुरादाबाद कंट्रोल से सीआईटी भावेश शर्मा और टीटीई सुनील तोमर की सूचना मिलते मुख्य टिकट निरीक्षक संतोष अरोड़ा, सीएमआई आरके मीणा ने जीआरपी के साथ फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर को लिंक एक्सप्रेस से नजीबाबाद स्टेशन पर उतार लिया। 64 वर्षीय फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर शिवाजी नगर कर्नाटक निवासी रेलवे का सेवानिवृत पीसीआई ( यात्री शिकायत निरीक्षक) कर्मी निकाला।
सीआईटी नजीबाबाद संतोष अरोड़ा ने जीआरपी नजीबाबाद में रेलवे बोर्ड का विजिलेंस इंस्पेक्टर बताकर लिंक एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने, मुरादाबाद स्टेशन और ट्रेन में सफर के दौरान खुद को रेलवे बोर्ड का विजिलेंस इंस्पेक्टर बताकर टीटीई स्टाफ को हड़काने एसी कोच में सफर करने,मुरादाबाद स्टेशन पर ठहरने की वीआईपी सुविधा लेने का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी कमल किशोर ने मामला दर्ज होने के बाद स्वयं को अस्वस्थ बताने वाले फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर बताने वाले जावेद अली को जमानत पर छोड़ दिया।