{"_id":"678e9e727959b816720c5155","slug":"raids-at-many-places-in-robbery-case-criminals-are-still-at-large-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-141158-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: लूट मामले में कई जगहों पर दबिश, पकड़ से दूर बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: लूट मामले में कई जगहों पर दबिश, पकड़ से दूर बदमाश
Tue, 21 Jan 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर, अफजलगढ़। गांव मानियावाला में मीट कारोबारी फुरकान सहित गांव मनोहरवाली निवासी अनीश तथा हरपुर निवासी किसान ओमप्रकाश के परिवार के साथ लूट में जांच तेज हो गई। पुलिस और एसओजी लगातार बदमाशों की तलाश कर रही है। कई जगहों पर दबिश चल रही है।
गांव मानियावाला में एक सप्ताह पूर्व चार हथियार बंद बदमाशों ने फुरकान व उसके परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों की नकदी सहित लाखों रुपये कीमत के आभूषण लूट लिए थे। इसके पांच दिन पूर्व रात के समय चार हथियार बंद बदमाशों ने गांव मनोहरवाली में अनीस के घर में उसकी पुत्री को गन प्वाइंट पर लेकर 10 हजार की नकदी तथा करीब तीन लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण लूट लिए थे।
गांव हरपुर में भी चार हथियार बंद बदमाशों ने ओमप्रकाश के घर में उसकी पत्नी सरोज तथा पुत्र आकाश को गन प्वाइंट पर लेकर तीन हजार नकद तथा ढाई लाख रुपये के जेवर लूट लिए थे। बदमाशों को पकड़ने के लिए जहां अफजलगढ़ सहित रेहड़, शेरकोट, चांदपुर व नांगल प्रभारी पुलिस बल सहित तथा बिजनौर मुरादाबाद तथा काशीपुर की एसओजी टीम लूट के खुलासे में जुटी है। लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मार्छाल, एसपी क्राइम संग्राम सिंह, सीओ क्राइम व सीओ धामपुर भी अफजलगढ़ क्षेत्र में डेरा जमाए हैं। सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाश चिह्नित कर पीड़ितों से पहचान कराई जा रही है। पांच टीमें लगी है शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।