फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rahul Kumar became the block president of the head organization

प्रधान संगठन के राहुल कुमार बने ब्लॉक अध्यक्ष

Fri, 20 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rahul Kumar became the block president of the head organization
नजीबाबाद में प्रधान संघ के अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में शपथ लेते पदाधिकारी सदस्य। - फोटो : NAZIBABAD
प्रधान संगठन के राहुल कुमार बने ब्लॉक अध्यक्ष
विज्ञापन

नजीबाबाद। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के लिए ग्राम प्रधान राहुल कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने पद के दायित्वों की शपथ ली।
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सोमदेव के नेतृत्व में ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम प्रधान संघ का गठन किया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार, सहकारी समिति के उपाध्यक्ष संदीप कुमार, पिंटू, दीपा चौधरी, कपिल चौधरी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से संगठन के लिए गांव अलावलपुर नैनू निवासी ग्राम प्रधान राहुल कुमार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष और खैरुल्लापुर की ग्राम प्रधान रीना देवी को ब्लॉक महासचिव मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

भारी वर्षा के दौरान दलीप कुमार के निर्देशन में हुए चुनाव में मलखान सिंह को सर्वसम्मति से संरक्षक, अक्षय भारती और महताब अहमद को उपाध्यक्ष, प्रधान धूम सिंह को सचिव, रूपा देवी को कोषाध्यक्ष और अब्दुल हक को मीडिया प्रभारी चुना गया। प्रधान संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी में राहिला परवीन, ओमप्रकाश, दलीप कुमार संगठन सचिव बनाए गए। कार्यकारिणी में नसीम अहमद, लोकेंद्र, संतराम, अजय कुमार सहित कई ग्राम प्रधानों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed