{"_id":"647ccd9344c984c0ec00d708","slug":"rahul-chaudhary-raised-the-issue-of-not-being-selected-in-the-team-with-the-chief-minister-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-4445-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: राहुल चौधरी ने मुख्यमंत्री से उठाया टीम में चयन नहीं करने का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: राहुल चौधरी ने मुख्यमंत्री से उठाया टीम में चयन नहीं करने का मुद्दा
Sun, 04 Jun 2023 11:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी
- भारतीय कबड्डी टीम में उत्तर प्रदेश के किसी भी खिलाड़ी का चयन नहीं होने से रोष
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पहलवानों के मुद्दे को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। ऐसे में भारतीय कबड्डी टीम में उत्तर प्रदेश के किसी भी खिलाड़ी का चयन नहीं होने से खिलाड़ियों में रोष है। बिजनौर के रहने वाले कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर टीम में चयन नहीं करने का मुद्दा उठाया।
कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी ने बताया कि यूपी टीम ने साल 2022 में गुजरात में हुए कबड्डी के राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक जीता था। सभी खिलाड़ियाें ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने खेल में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। मगर उत्तर प्रदेश के एक भी खिलाड़ी को भारतीय कबड्डी टीम में चयनित नहीं किया गया है। इतना ही नहीं उनका चयन कबड्डी के राष्ट्रीय कैंप से लिए भी नहीं किया गया। राहुल का कहना है कि यूपी के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव किया गया है।
क्योंकि जिन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग नहीं किया है। उनका चयन भारतीय कबड्डी टीम में किया गया है। जिससे साफ जाहिर होता है कि यूपी के खिलाड़ियों को दरकिनार किया जा रहा है। राहुल का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया है कि टीम में यूपी के खिलाड़ियों चयन नहीं करने के मुद्दे पर हम बात करेंगे। आप खेल पर ध्यान दो।