फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rage on rising prices of gas cylinders

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों पर रोष

Fri, 26 Feb 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Rage on rising prices of gas cylinders
गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों पर रोष
विज्ञापन

धामपुर/ कालागढ़। गैस सिलिंडर पर 25 रुपये और बढ़ने से इसकी कीमत 830 रुपये हो गई है। इससे लोगाें में रोष व्याप्त है। उन्होंने सरकार से लगातार बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है।

कालागढ़ में कुकिंग गैस सिलिंडर की कीमत बुधवार को 805 रुपये थी। बृहस्पतिवार सुबह गैस इसकी कीमत लगभग 830 रुपये हो गई। अचानक बिना किसी सूचना के बढ़े मूल्य पर नगर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। केनिंग कुमार, आशीष चौधरी, आकाशदीप शर्मा, मयंक कुमार उर्फ चानू का कहना है कि एक तो सब्सिडी नाम मात्र की आ रही है, वहीं अब गैस का सिलेंडर 830 रुपये का हो गया है। सरकार को चाहिए कुकिंग गैस को पूर्व के समान पांच सौ रुपये तक के मूल्य पर ही लेकर आए। वहीं, धामपुर निवासी कविता, सोनिका, सुषमा रानी का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से आए दिन घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि की जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर नगर के मनोज कुमार, गौरव कुमार कहना है कि महंगाई अब सरकार के नियंत्रण से बाहर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed