फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rafting will start in Ramganga on the lines of Rishikesh, trial successful

Bijnor News: ऋषिकेश की तर्ज पर रामगंगा में शुरू होगी राफ्टिंग, ट्रायल सफल

Thu, 20 Jun 2024 03:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Rafting will start in Ramganga on the lines of Rishikesh, trial successful
-कालागढ़ बैराज से गांव मुरलीवाला तक सफल हुआ ट्रायल
विज्ञापन

-प्रशासन के सहयोग से शुरू की जा रही है राफ्टिंग
-06 किलोमीटर तक रामगंगा नदी में कर सकेंगे राफ्टिंग
-09 लोग एक साथ तक कर सकते हैं राफ्टिंग
-400 रुपये फीस एक व्यक्ति से राफ्टिंग के लिए ली जाएगी
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर वासियों के लिए राफ्टिंग को लेकर खुशखबरी है। राफ्टिंग के लिए अब लोगों को ऋषिकेश जाने की जरूरत नहीं है। ऋषिकेश की तर्ज पर ही बिजनौर की रामगंगा नदी में राफ्टिंग शुरू की जा रही है। बुधवार को राफ्टिंग का ट्रायल सफल हो गया। ट्रायल सफल होने के बाद लोगों में खुशी का माहौल है।

बिजनौर में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ समय पहले ही बिजनौर गंगा बैराज पर हाॅट एयर बैलून राइड की शुरूआत हुई। इसी बीच अब बिजनौर में राफ्टिंग शुरू करने की तैयारी चल रही है। बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से राफ्टिंग का करीब कालागढ़ बैराज से गांव मुरलीवाला तक ट्रायल किया गया, जो करीब छह किलोमीटर है।
विज्ञापन

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार रामगंगा नदी में छह किलोमीटर राफ्टिंग के लिए ट्रायल सफल हो गया है। इससे आगे के लिए अभी टीम निरीक्षण कर रही है। अगर रास्ता ठीक मिलता है तो राफ्टिंग के किलोमीटर बढ़ाए जा सकेंगे। राफ्टिंग ट्रायल एक्सप्लोर इंडियन एडवेंचर के मालिक शुभम तोमर और अंतरराष्ट्रीय माउंटेनियर ज्ञान नंदनी ने किया। ज्ञान नंदनी ने बताया कि ट्रायल के तौर पर एक राफ्ट को नदी में उतारा गया। रामगंगा नदी राफ्टिंग के लिए सही है। इस मौके पर आशीष शर्मा, दिलशाद, इरफान अली, शालू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक राफ्ट में बैठ सकते हैं नौ लोग
अंतरराष्ट्रीय माउंटेनियर ज्ञान नंदनी ने बताया कि एक राफ्ट में नौ लोग बैठकर राफ्टिंग कर सकते हैं। इनमें एक गाइड होगा। राफ्टिंग के लिए हेलमेट, पैडल, लाइफ जैकेट मंगाई जा रही हैं। साथ ही राफ्ट की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

राफ्टिंग के लिए एक व्यक्ति को देने होंगे 400 रुपये
रामगंगा नदी में राफ्टिंग के लिए एक व्यक्ति को 400 रुपये देने होंगे। इस फीस में वन विभाग की रशीद के पैसे भी शामिल रहेंगे। ऋषिकेश में राफ्टिंग के लिए 600 रुपये फीस ली जाती है।

बिजनौर में जल क्रीड़ाओं को दिया जा रहा बढ़ावा
जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जलक्रीड़ा बढ़ाई जा रही है। राफ्टिंग से पहले बिजनौर में रेहड़ में पीलीडैम पर कयाकिंग, कैनोइंग खेल कराए गए। इसके अलावा अम्हेड़ा में कयाकिंग, कैनोइंग का प्रशिक्षण केंद्र भी बना हुआ है, जहां युवाओं को कयाकिंग, कैनोइंग सिखाई जा रही है।


ट्रायल सफल हो गया है। जिले में इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। ट्रायल की रिपोर्ट देखी जा रह है। जो भी संभावना होगी, शीघ्र ही उसके मुताबिक काम शुरू किया जाएगा। - पूर्ण बोरा, सीडीओ बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed