फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Radha-Krishna and Lord Parashurama sang

राधा-कृष्ण और भगवान परशुराम का किया गुणगान

Sun, 28 Feb 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Radha-Krishna and Lord Parashurama sang
राधा-कृष्ण और भगवान परशुराम का किया गुणगान
विज्ञापन

धामपुर। बड़ी मंडी स्थित पंडित सूरजभान की धर्मशाला में भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा की पुर्नस्थापना के बाद शनिवार देर रात भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। महिला श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण और भगवान परशुराम के जीवन पर आधारित भजनों का गुणगान किया।

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता और पूर्व विधायक इंद्रदेव सिंह ने कहा पंडित सूरजभान की धर्मशाला करीब सवा सौ साल पुरानी है। वैश्य समाज के वरिष्ठ प्रवक्ता दिनेश चंद्र नवीन ने बताया कि इस धर्मशाला में जो भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित है वह करीब 120 साल से ज्यादा पुरानी है। भगवान परशुराम जी की मूर्ति भी इतनी ही पुरानी है। इन सभी मूर्तियों को वृंदावन से लाया गया था। पंडित दिनेशचंद्र भारद्वाज ने कहा धर्मशाला में साप्ताहिक भजन कार्यक्रम का अब आयोजन होगा। डा. अनिल शर्मा ने कहा महापुरुष किसी जाति धर्म के नहीं होते हैं। वह सर्व समाज के होते हैं। उधर धर्मशाला के अधिष्ठाता लवी शर्मा, अजय शर्मा आदि ने श्रद्धालुओं के सहयोग को सराहा। भजन कीर्तन में सुनीता, कविता, मीनाक्षी शर्मा, नेहा शर्मा, बबीता शर्मा, अंशिका, तृष्णा शर्मा, रजत शर्मा, धारणा शर्मा, पूजा शर्मा, अजय शर्मा, अनुपम शर्मा, सतीश शर्मा, कमल शर्मा, अजय शर्मा, अनिल शर्मा, हरिओम गुरुजी, लाला नरेंद्र गुप्ता, कमल मित्तल, संदीप चौहान, मनोज कुमार, संजीव शर्मा, संदीप शर्मा, अमित शर्मा, लाला लाजपत राय मुखिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed