{"_id":"579512a24f1c1b2d32c4baed","slug":"pwd-did-not-take-the-matter-seriously","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि ने मामले को नहीं लिया गंभीरता से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि ने मामले को नहीं लिया गंभीरता से
Mon, 25 Jul 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
सुकरो नदी पर बने सड़क पुल के स्पान के आसपास से कटा मलबा लाल घेरे में।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
नजीबाबाद में सुकरो नदी में उफान से रेलवे पुल के रूप में राष्ट्रीय संपत्ति को हुई क्षति को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। रविवार को लोनिवि एनएच विभाग के एक गैर-तकनीकी कर्मचारी को भेजकर सड़क पुल की सुध लेने की औपचारिकता की गई। नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच सुकरो नदी पर करीब डेढ़ दशक पूर्व पुल का निर्माण हुआ था। 10-10 मीटर के गैप से सात स्पान पर निर्मित पुल की लंबाई करीब 70 मीटर है। गत वर्ष सुकरो नदी में अवैध खनन होने से लोगों को काफी मुसीबत झेलनी पड़ी। नदी में उफान से सड़क पुल के नीचे कोटद्वार एंड पर बोल्डर से बने बंदे को क्षति हुई थी। इसके साथ ही पुल के नीचे स्पान के आसपास से रेत-बजरी, बोल्डर हटने से नदी की धार ने काफी मात्रा में मिट्टी का कटान कर डाला था। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश से एक बार फिर सुकरो नदी उफनने लगी है। नतीजतन सड़क पुल के स्पान के आसपास कटान शुरू हो गया है। नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच रेल यातायात बंद होने के बाद अब आवागमन का एकमात्र रास्ता पुल ही बचा है। इस पुल को बचाने के प्रति लोक निर्माण विभाग नजीबाबाद एवं एनएच विभाग सहारनपुर खंड के अधिकारी भी गंभीर नजर नहीं आए। एनएच के जेई पवन वर्मा ने बताया कि रेल पुल का पिलर गिरने और सड़क पुल को खतरा होने की आशंका की उन्हें खबर मिली है। गैर तकनीकी कर्मचारी ओमप्रकाश को पुल का निरीक्षण करने के लिए भेजा गया है। जेई ने सोमवार (आज) उच्चाधिकारी के साथ पुल का निरीक्षण किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।