फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pushed mother-in-law in anger, died due to head injury

Bijnor News: गुस्से में सास को धक्का दिया, सिर में चोट लगने से माैत

Tue, 15 Sep 2026 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Pushed mother-in-law in anger, died due to head injury
धामपुर। क्षेत्र के गांव करनावाला में रविवार की शाम बारिश से बचाने के लिए सामान घर में रखने के लिए कहने पर पुत्रवधू ने सास ओमवती (65) को धक्का देकर जमीन पर पटक दिया। सिर में चोट लगने से सास की मौत हो गई। बेटे कमल ने पत्नी प्रीति रानी (32) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार करके चालान कर दिया है।
विज्ञापन

दर्ज कराई प्राथमिकी में कमल ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले गांव हरपुर निवासी प्रीति से हुई थी। वह मजदूरी पर जाता है तो घर में पत्नी प्रीति, तीन बच्चे और मां ओमवती रहते थे। रविवार की सुबह वह मजदूरी करने हवीबवाला गांव गया था। दोपहर में खाना खाने घर गया और एक घंटे में वापस काम पर आ गया। दोपहर में करीब 3:15 बजे पत्नी ने फोन कर बताया कि मां को चोट लग गई है। जब वह घर पहुंचा तो मां बरामदे में जमीन पर पड़ी थी।
विज्ञापन

कमल का आरोप है कि प्रीति ने उसकी मां को जमीन पर पटकने के बाद गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। वह मां को लेकर सरकारी अस्पताल गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में प्रीति ने बताया कि शाम को अचानक बारिश आ गई तो सास ने कहा कि तुझे दिख नहीं रहा, घर का सामान बाहर पड़ा है। वह भीगने से खराब हो जाएगा। इसी पर उसे गुस्सा आ गया। गुस्से में सास को जमीन पर पटक दिया।

हत्यारोपी पुत्रवधू को गिरफ्तार का चालान किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। - अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed