फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Purchase of wheat will be done without a target set

बिना लक्ष्य निर्धारित गेहूं की होगी खरीद

Thu, 25 Mar 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Purchase of wheat will be done without a target set
बिना लक्ष्य निर्धारित गेहूं की होगी खरीद
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में इस बार बिना लक्ष्य निर्धारित किए ही गेहूं की खरीदारी होगी। इसके लिए किसानों ने पंजीयन कराना शुरू कर दिया है। अब तक 286 किसान पंजीयन करा चुके हैं। एजेंसी इस बार लक्ष्य पूरा होने का बहाना करके गेहूं खरीद को बंद नहीं कर पाएंगी। सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक गेहूं एमएसपी पर खरीदा जाए। एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं की खरीदारी होगी।

जिले में गेहूं खरीद के लिए 44 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जिले में पिछले साल 43 हजार 500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया था। आठ हजार 604 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया था। इस बार जिले में गेहूं की खरीदारी के लिए 28 खरीद केंद्र बनाए गए थे। पिछले साल 48 खरीद केंद्र थे। शासन ने 48 खरीद केंद्र बनाने के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। 44 खरीद केंद्र खोल दिए गए हैं। बाकी चार खरीद केंद्र ,खोलने की तैयारी चल रही है। गेहूं की खरीदारी का इस बार कोई लक्ष्य नहीं रखा गया है। कोई भी एजेंसी इस बार लक्ष्य पूरा होने का बहाना करके गेहूं की खरीद बंद नहीं कर पाएगी। सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक गेहूं एमएसपी पर खरीदा जाए। किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराना शुरू कर दिया है। अभी तक 286 किसान पंजीयन करा चुके हैं। धान बेचने के लिए जिन किसानों ने अपना पंजीयन कराया था उन्हें नया पंजीयन कराने की जरूरत नहीं है। उन्हें बस अपना पोर्टल लॉग इन करना होगा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी घनश्याम वर्मा के अनुसार गेहूं खरीद का कोई लक्ष्य नहीं रखा गया है। एजेंसियों को एमएसपी पर अधिक से अधिक गेहूं खरीदने को कहा गया है। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed