{"_id":"68acc07d27476b31550d8058","slug":"punjabs-mausam-ali-won-two-matches-bijnor-news-c-27-1-bij1007-158378-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पंजाब के मौसम अली ने जीते दो मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पंजाब के मौसम अली ने जीते दो मुकाबले
Tue, 26 Aug 2025 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
नगीना में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में एक दूसरे को पटखनी देते पहलवान।संवाद
- फोटो : mathura
नगीना (बिजनौर)। राष्ट्रीय विराट दंगल के पांचवें दिन सोमवार को अलग-अलग शहरों के पहलवानों के बीच पांच रोमांचक मुकाबले हुए। इनमें से दो मुकाबले बराबरी पर रहे।
नगीना- रायपुर मार्ग पर चल रहे राष्ट्रीय विराट दंगल में पंजाब के मौसम अली व मुजफ्फरनगर के टाइगर पहलवान के बीच मुकाबला देखने के लिए दर्शकों की खासी भीड़ उमड़ पड़ी। दोनों पहलवानों के बीच जोरदार संघर्ष हुआ लेकिन जीत मौसम अली के हाथों में गई। दूसरा मुकाबला कोल्हापुर महाराष्ट्र के नकाबपोश पहलवान राजवीर व पंजाब के मौसम अली के बीच हुआ। इस मुकाबले को भी मौसम अली ने जीत लिया। तीसरा मुकाबला हापुड़ के तालिब व अमरोहा के बबलू के बीच खेला गया।
बबलू को जीत हासिल हुई। चौथा मुकाबला बनारस के गोलू व मुजफ्फरनगर के साहिल पहलवान के बीच हुआ, जिसका परिणाम नहीं निकल सका। आखिरी व पांचवां मुकाबला गजरौला के जाबिर व रुड़की के रोहिताश के बीच हुआ। यह भी बराबरी पर छूटा। कमेंट्री बाबर पहलवान व रेफरी की भूमिका नबी ने निभाई। इस मौके पर आयोजक शहजाद पहलवान, मतलूब अहमद, शाहवेज अहमद, शेख सद्दन ठेकेदार, अंजार सैफी, शेख जमशेद जुबेर अहमद आदि मौजूद रहे।