फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pump operators of drinking water schemes have not received their salaries for three months.

Bijnor News: पेयजल योजनाओं के पंप ऑपरेटरों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन

Mon, 29 Sep 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 29 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pump operators of drinking water schemes have not received their salaries for three months.
बिजनौर में वेतन न मिलने के विरोध में धरने पर बैठे पेयजल योजनाओं के पंप ऑपरेटर। संवाद
बिजनौर। जिले के गांवों में हर घर जल योजना के तहत टंकी का निर्माण हुआ है। इन टंकी के पंप ऑपरेटरों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। समय से वेतन समेत अन्य परेशानियों को लेकर कर्मियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को वीटीएल कंपनी के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर दिए ज्ञापन में कहा गया कि उन्हें जुलाई, अगस्त और सितंबर माह का वेतन नहीं मिला है। दीपावली से पहले उन्हें वेतन दिया जाए। कई टंकी के परिसर में बाउंड्री नहीं है। कहा कि जिले में गुलदार का आतंक है, ऐसे में गुलदार, बाघ, हाथी आदि का खतरा बना रहता है। बाउंड्री पर कंटीले तार लगवाए जाएं। प्रत्येक टंकी परिसर में दो सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने की मांग उठाई। साथ ही पीएफ, एसआईएफ और बीमा की सुविधा देने की मांग उठाई। इस दौरान प्रदीप कुमार, कृष्ण कुमार, विकास कुमार, अक्षय कुमार, अर्जुन सिंह, अभिषेक त्यागी, सहदेव पाल, धनीराम, आकाश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed