{"_id":"5dfa6d768ebc3e8812750d98","slug":"public-interest-litigation-for-railway-road-bijnor-news-mrt459462542","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे रोड के लिए कोर्ट में डाली याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे रोड के लिए कोर्ट में डाली याचिका
विज्ञापन
रेलवे रोड के लिए कोर्ट में डाली याचिका
बिजनौर। खस्ताहाल हो चुकी रेलवे रोड का चौड़ीकरण कराने एवं नाला बनवाने में रेलवे के उच्चाधिकारी कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। स्थानीय लोग और यहां रेलवे के अफसर उच्चाधिकारियों से शिकायत कर थक चुके हैं। इस मामले में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से रेलवे के मुरादाबाद डिवीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक को नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद रेलवे के क्षेेत्रीय प्रबंधक ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसे लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यवीर त्यागी ने अदालत में जनहति में याचिका दाखिल की है।
आबकारी चौकी के पास रहने वाले सत्यवीर त्यागी एडवोकेट के अनुसार रेलवे स्टेशन के दोनों ओर रेलवे की सड़क है। स्टेशन के ठीक सामने पूरब दिशा में खाद गोदाम वाली सड़क है। इसी सड़क से रोजाना खाद, सीमेंट और अन्य सामान की रैक मालगाड़ी से आती हैं। इसी रोड पर जीआरपी की आवासीय बैरक हैं। कई सालों से यह सड़क जर्जर हालत में है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने परगना मजिस्ट्रेट के यहां जनहित में याचिका दायर की है। गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन निकट खाद गोदाम की रोड बुरी तरह टूटी हुई है। सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसलिए इसका चौड़ीकरण होना बहुत जरूरी है। यही नहीं पूरा नाला भी टूटा हुआ है। इस कारण नाले में आए दिन गंदगी जमा हो जाती है। इससे वहां पर काफी बदबू आती है। वहां से गुजरने वाले राहगीरों का काफी दिक्कतों का सामना करना मपड़ता है।
सत्यवीर त्यागी ने बताया कि कई वर्षों से यह मामला यहां के जनप्रतिनिधियों से लेकर रेलवे के उच्चाधिकारियों तक के संज्ञान में है। लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बेरुखी से तंग आकर अदालत में जनहित याचिका दायर की है। उन्होंने मांग की है कि इस सड़क का चौड़ीकरण और नाले का निर्माण कराया जाए। सत्यवीर त्यागी के अनुसार परगना मजिस्ट्रेट ने एक सप्ताह के अंदर जांच के आदेश दिए हैं।