फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Public awareness campaign started for drug-free India

नशा मुक्त भारत के लिए जन जागरूकता अभियान शुरू

Tue, 02 Feb 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Public awareness campaign started for drug-free India
नशा मुक्त भारत के लिए जन जागरूकता अभियान शुरू
विज्ञापन

धामपुर। दि लॉयन ग्रुप ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आवेश ताजीम अहमद ने कहा उनका संगठन पूरे देश में नशा मुक्त भारत के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहा है। गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में यह अभियान तेजी से चल रहा है। उत्तर प्रदेश में भी संगठन ने अभियान तेजी से शुरू कर दिया है।

पुराना धामपुर की चुंगी के पास मोहल्ला क्लीनिक पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा उनका संगठन स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंदों की सेवा करना चाहता है। वह हर नगर में मोहल्ला पाठशालाओं का आयोजन करेंगे। जिसमें जरूरतमंद परिवारों के हाईस्कूल और इंटर के छात्र छात्राओं को निशुल्क में कोचिंग देने का काम किया जाएगा। पहला प्रयास है कि संगठन बिजनौर जिले में पहले धामपुर से शुरुआत होगा। उन्होंने जनता को साथ लेकर नशा मुक्ति कार्यक्रम के प्रति लोगों में जागरूकता लाने का काम शुरू कर दिया है। बताया कि संगठन ने महाराष्ट्र में करीब 70 से अधिक एक ग्रेड के अस्पतालों को संबद्ध कर रखा है। जहां पर मरीजों का निशुल्क उपचार किया जाता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर अजहर, प्रदीप जोशी, जुल्फिकार मंसूरी, अनिल कुमार, राजकुमार विश्वकर्मा, वीरेंद्र गोस्वामी, जाकिर कस्सार, जावेद, ताजीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed