फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Provide fertilizers, seeds, electricity and water to farmers at cheap rates

Bijnor News: किसानों को खाद, बीज, बिजली और पानी सस्ते दामों पर दें

Fri, 24 Jul 2026 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Provide fertilizers, seeds, electricity and water to farmers at cheap rates
नजीबाबाद। भाकियू महात्मा टिकैत के कार्यकर्ताओं ने खेती के संसाधनों की कमी, बढ़ती लागत और प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को हो रहे नुकसान पर चिंता व्यक्त की। किसानों को खाद, बीज, बिजली, पानी सस्ते दामों पर दिए जाने की मांग की। साथ ही दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को चिंताजनक बताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील अध्यक्ष रामनरेश राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को नौ सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि सभी कृषि उपज की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हो और एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाए। किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद दिया जाए, प्राइवेट डीलरों और समिति सचिवों द्वारा अधिक दाम पर बिक्री की जांच की जाए, अघोषित विद्युत कटौती बंद की जाए, रोस्टर के अनुसार नियमित बिजली दी जाए, नहरों-माइनरों में पर्याप्त पानी छोड़ा जाए, नीलगाय और बंदरों से फसल बचाने की व्यवस्था की जाए, दस साल से अधिक समय से जमे सचिवों का स्थानांतरण किया जाए आदि मांगों को उठाया। साथ ही दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की। इस अवसर पर सत्यपाल शर्मा, सुनील कुमार, विकास चौधरी, कपिल अहलावत, फुरकान, योगेंद्र सिंह, धर्मेंद्र दत्त शर्मा, मो. शराफत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed