बिजनौर। कश्यप समाज संगठन सेवा समिति की ओर से मेरठ के सोनू कश्यप की हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इन्होंने हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई। आरोपियों को फांसी देने की मांग भी उठाई।
मंगलवार को कश्यप समाज संगठन सेवा समिति के पदाधिकारी नुमाइश मैदान पर एकत्र हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां डीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि कहा कि मेरठ में सोनू कश्यप ने परिवार वालों को फोन कर उसके साथ मारपीट के बारे में सूचना दी थी। आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में केवल एक टेंपो चालक को गिरफ्तार कर केस बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। इस हत्या में सलावा गांव के कई लड़के शामिल रहे हैं। मामले में निष्पक्ष जांच कराकर सभी आरोपियों को फांसी देने, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की गई। साथ ही मृतक के परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी, समाज के लोगों पर हो रहे हमलों को बंद कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में समिति अध्यक्ष ओमपाल कश्यप, संरक्षक बिजेंद्र कश्यप, पवन कश्यप, हिमांशु कश्यप, आनंद कश्यप एडवोकेट, नरेश प्रधान आदि शामिल रहे।