फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Protests across the district in protest against agricultural legislation

केंद्र सरकार के पुतले फूंक कर और काले झंडे लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 27 May 2021 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Protests across the district in protest against agricultural legislation
कृषि कानून के विरोध में जिलेभर में प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। कृषि कानून के विरोध में आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर भाकियू ने बुधवार को काला दिवस मनाया। किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले जगह जगह केंद्र सरकार का पुतला फूंका। काले झंडे लेकर सरकार का विरोध जताया।
किसानों ने गांव चमरौला, शाहपुर सुक्का, भरेरा, जुड्डी, अजीतपुर, रशीदपुर गढ़ी, शादीपुर, दौलतपुर, चंदपुरी आदि में केंद्र सरकार के पुतले फूंके और काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने बुग्गी व ट्रैक्टर पर भी काले झंडे लगाए और कृषि कानून वापस लेने और फसलों का न्यूनतम समर्थन दिलाने की मांग की। जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि जिले के एक हजार से ज्यादा गांवों में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने बताया कि भाकियू के पदाधिकारियों के घर पुलिस पहुंच गई थी और आंदोलन को विफल करने की कोशिश की पर ऐसा नहीं हो पाया। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, दीपक तोमर, नदीम, रोहित तोमर, संतराम सिंह, राहुल, विकुल, डैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष को नजरबंद किया
अफजलगढ़। प्रदर्शन और पुतले दहन की सूचना पर रेहड़ पुलिस ने भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी के घर पर पर ही नजरबंद कर दिया। वहीं ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भाकियू के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कोरोना कर्फ्यू के चलते अपने घर वाहनों तथा ट्रैक्टरों पर ही काले झंडे लेकर काला दिवस मनाया। इस दौरान हरदेव सिंह , भूपेन्द्र सिंह, गुरदीप सिंह, सुखजिंदर सिंह, प्यारा सिंह,तारा सिंह, जरनैल सिंह तथा बलकार सिंह आदि रहे। वही रेहड़ थानाध्यक्ष मय पुलिस फोर्स के मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काले झंडे दिखाकर आक्रोश व्यक्त किया
चांदपुर। जलीलपुर ब्लॉक के गांव नारनौर, दत्तियाना, खानपुर, बेगमपुर, रावटी, बागड़पुर, अज्जू नंगली, रौनिया, अकबरपुर सीमली, अहरौला, कौशल्या, वाजिदपुर, रूपपुर, दरबाड़ा, सराय, तालमपुर, हिलालपुर, रूस्तमपुर, हिरनाखेड़ी, ककराला, सकतलपुर मिलक, हल्ला नंगला आदि में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें शीशपाल सिंह, लुधियान सिंह, रामपाल सिंह, रोहिताश सिंह राठी, मुखिया रामफल, वरुण गुर्जर, कैलाश, वेदपाल सिंह आदि शामिल रहे। वहीं अखिल भारतीय किसान सभा कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमर सिंह, सुरेश, छोटे सिंह, भूरे सिंह, राकेश, करम सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
नगीना में फूंका पुतला
नगीना। बुधवार को यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह डवास के नेतृत्व में भारत सरकार का पुतला फूंका तथा काले झंडे लहराते हुए अपना विरोध जताया। इस मौके पर भाकियू तहसील अध्यक्ष वीर सिंह, भूदेव सिंह, बलजीत सिंह, राम भजन सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
घरों पर लगाए काले झंडे
बढ़ापुर। बढ़ापुर क्षेत्र में भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों ने इसे काला दिवस के रूप में मनाते हुए अपने घरों पर काले झंडे लगाकर अपना विरोध जताया। इस अवसर पर भाकियू कार्यकर्ता बृजेंद्र सिंह, पदम सिंह, हेमचंद भारती, मोहम्मद यासीन, धर्मवीर, कौशल कुमार चौहान, मोहम्मद रफीक, राकेश कुमार व मोहम्मद यामीन शाह की उपस्थिति मुख्य रही।
हल्दौर में किसानों ने मनाया काला दिवस
हल्दौर। भाकियू के प्रदेश महासचिव ठाकुर रामअवतार सिंह की अगुवाई में नगर के मोहल्ला तोल्हावाला में काले झंडे लेकर काला दिवस मनाया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष टीकम सिंह, इंदर सिंह, कृष्ण कुमार, पीताबंर सिंह, हुकुम सिंह, सोनू, करन सिंह, बब्लू, नाजिम, सागेंद्र सिंह, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
प्रदर्शन कर पुतले फूंके
हीमपुर दीपा। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में बुधवार को भाकियू के वरिष्ठ नेता रोहतास सिंह राठी के नेतृत्व में गांव रावटी सुदनीपुर मुबारकपुर कला मार्ग पर तथा गांव राजपुर परसू में क्षेत्रीय अध्यक्ष कल्याण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और पुतले फूंके। सतीश तेजवीर हिमांशु ओम प्रकाश अनिल प्रांशु चौपाल नरेश राकेश केशव बलजीत वीरेंद्र आदि किसानों की मौजूदगी रही।
केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
स्योहारा। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में कार्यकर्ता काले झंडे लेकर जटनंगला, रानानंगला, बेरखेड़ा, बहादुरपुर, सत्तानंगली, गुरदासपुर, कृष्णारामपुर, मिठठेपुर, कासमाबाद, बुढनपुर, नरावली, मकसूदपुर, किवाड़ आदि गांवों में गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर रोहित चौहान, गजराम सिंह, अनुज वालियान, तिरवेन्द्र सिंह, भोले, सत्यवीर, सफीक अहमद आदि रहे।
कृषि कानून वापस लेने की मांग
जलीलपुर। जलीलपुर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने तीन कृषि कानून के विरोध में काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। काला कानून वापस लेने की मांग की। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसमें कुलदीप शर्मा, हुकुम सिंह खारी, मोहम्मद उस्मान, हरि सिंह, विरेंद्र सिंह, मुखिया रामफल सिंह, गिरेन्द्र चीमा, सोनू सिद्घू, पंजाब सिंह, दिदार सिंह, बिंदर सिंह, निक्षतर सिंह आदि शामिल रहे।
ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लगाए काले झंडे
किरतपुर। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू के आहवान पर किसानों ने काले झंडे लगाकर विरोध जताया। किसानों ने अपने घरों पर अपने कृषि मशीन, ट्रैक्टर ट्राली आदि पर भी काले झंडे लगाएं। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद राजपूत के नेतृत्व में किसानों ने बड़ी संख्या में काले झंडे लगातार और काले झंडों को हाथों में लेकर विरोध किया। योगेंद्र, अरविंद, सुभाष, देवेंद्र, सोमकार आदि रहे।

----------------------
रालोद ने किसानों के आंदोलन का किया समर्थन
बिजनौर। बुधवार को रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर पर काला झंडा लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कृषि पर थोपे गए तीनों कानूनो को वापस नहीं लेती तब तक रालोद किसानों का समर्थन करते रहेंगे। इस मौके पर पूर्व जिला महासचिव मुफीज आलम गुड्डू, ओमप्रकाश सिंह, गोपाल सिंह,फैसल , मुकेश चौधरी सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed