फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   protest by tying a black band

काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 13 Sep 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
protest by tying a black band
काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के प्रांतीय आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। वेतन विसंगति दूर करने की मांग की गई। संघ के प्रांतीय संरक्षक योगेंद्रपाल सिंह योगी ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से पदोन्नति कराने, वेतन विसंगति दूर करने, चयनित प्राविधिकों की नियुक्ति करने, अवशेष बीज के निस्तारण की मांग करते आ रहे हैं। इन मांगों के पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। प्रथम चरण में 13 से 15 सितंबर तक कृषि प्राविधिकों से काली पट्टी बांधकर कार्य करने का आह्वान किया गया था। इसी के अनुरूप सोमवार को कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय, तहसील व ब्लॉक में काली पट्टी बांधकर कार्य किया है। कहा कि इन समस्याओं का निस्तारण न किया गया तो 22 सितंबर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया जाएगा। इस दौरान देशराज सिंह, सचिन पंवार, श्याम सिंह, कृपाल सिंह, कुलदीप सिंह, लखवीर सिंह, मनोज कुमार, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed