{"_id":"5e161d948ebc3e87ff46d98e","slug":"protest-by-farmers-took-out-procession-dhampur-news-mrt462796314","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
धामपुर एसडीएम को ज्ञापन देने जाते अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के कार्यकर्ता।
- फोटो : DHAMPUR
जुलूस निकाल किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन
धामपुर। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के भारत बंद के आह्वान पर किसानों ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि केंद्र की सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। किसी भी चुनावी वादे को लागू नहीं किया गया। किसान सम्मान राशि के नाम पर किसानों को बांटने का काम किया गया।
बुधवार को अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले किसानों ने नगीना चौराहे से एसडीएम कार्यालय तक किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जुलूस निकालकर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए। किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। आरोप लगाया कि सरकार ने खाद, डीजल, कीटनाशक, उर्वरक व बिजली के दाम बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। किसानों ने सरकार से 60 साल की उम्र पूरी कर चुके किसानों को पेंशन, धान, गेहूं व गन्ने के दाम बढ़ाने, डीजल, बिजली, खाद व कीटनाशक के दामों में कमी करनी की मांग की है। ज्ञापन देने में सुभाषचंद्र, पद्म सिंह, योगेश कुमार, हरनाम सिंह, बेगराज सिंह, सहदेव सिंह, कोमल सिंह, वीर सिंह, डा. वीरेंद्र कुमार सैनी, मायाराम, टीकम सिंह, दीपक कुमार व हरवीर सिंह रहे।
कई ट्रैक्टर ट्रालियों को मिल तक नहीं जाने दिया
अफजलगढ़। बुधवार को अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के कार्यकर्ता एकत्र होकर कई गांवों में जाकर बंद को सफल बनाया। इस दौरान ग्रामीण इलाकों में स्थित विभिन्न संस्थानों व प्रतिष्ठानों पर जाकर बंद में सहयोग का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने गांव भज्जावाला में गन्ना लेकर मिल जा रही करीब आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्रालियों को गांव के भीतर ही रोक दिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एक ओर जहां सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। वहीं, दूसरी ओर किसान हित में आयोजित ग्रामीण भारत बंद में सहयोग न करने के लिए कुछ ग्रामीणों की आलोचना की। इस मौके पर हरीराम सिंह, अमर सिंह, नत्थू सिंह, इकबाल अहमद, कृष्ण गोपाल, संजय, जसवंत, मुख्तियार, नन्हे सिंह आदि शामिल रहे।