फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Protest and burn effigies of terrorism

Bijnor News: प्रदर्शन कर आतंकवाद के पुतले फूंके

Mon, 28 Apr 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 28 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Protest and burn effigies of terrorism
बिजनौर में आतंकवाद का पुतला फूंकते व्यापारी एकता परिषद के कार्यकर्ता। संवाद
बिजनौर। पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी जिले भर में प्रदर्शन हुए और पुतले फूंके गए।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी कांशीराम की ओर से इंदिरा बाल भवन में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भीमसेन हल्दिया, जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राणा, अशोक कुमार, शहजाद अहमद आदि मौजूद रहे। मदरसा माहदुल उलूमिल इस्लामिया में श्रद्धांजलि दी गई। मदरसे के प्रबंधक मौलाना डॉ. फुरकान मेहरबान अली अल मदनी ने कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। इसके खिलाफ सभी को मिलकर आवाज उठानी चाहिए।
n पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को दिया ज्ञापन : नूरपुर। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी निरीक्षक जय भगवान सिंह को सौंपा। इस अवसर डॉ. लोकेंद्र त्यागी, मनोज बंसल, संजीव जोशी, मदन सैनी, कमलजीत सिंह नूर, डॉ. शमीम राही, डॉ. शकील अहमद, मुजाहिद फारुकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

n आतंकी हमले की निंदा की : अफजलगढ़। वेलफेयर प्रेस क्लब की बैठक में आतंकी हमले की निंदा की गई। बैठक में विनय भार्गव, अगम जैन, सुनील नारायण, नरेश गौतम, मुकेश शर्मा, अब्दुल बारी, सुनील, संगम चौहान, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

n हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी : हल्दौर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में जिलाध्यक्ष भानु प्रकाश वर्मा, डाॅ. प्रदीप दुबे, अमर द्विवेदी, विनय शर्मा, अवनीश शर्मा, ब्रजेश शर्मा, कावेंद्र सिंह आदि ने हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी।
n पहलगाम हमले के विरोध में प्रदर्शन : कोतवाली देहात। भाकियू अराजनैतिक ने पहलगाम हमले के विरोध में प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, समरपाल सिंह, वीर सिंह डबास, विजेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, कुंवर हर्षवर्धन सिंह, विकास कुमार,अनुज कुमार, मुकुल त्यागी आदि ने एसडीएम और सीओ नगीना को ज्ञापन दिए।
आतंकवाद का पुतला फूंका : रेहड़। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बादीगढ़ चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका। प्रवेश वत्सल, डॉ दीप सौरभ, मलकीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, कपिल चौहान,आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
पाकिस्तान के विरुद्ध की नारेबाजी : अफजलगढ़/ कादराबाद। बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान व आतंकवाद के विरुद्ध नारेबाजी की। आतंकवाद का पुतला फूंका व सरकार से आतंकवादियों नेस्तनाबूद करने की मांग की। प्रखंड मंत्री राकेश आर्य, संयोजक शानू शर्मा, सुमित चौहान आदि मौजूद रहे। कादराबाद के गांव तुरतपुर चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका गया। मनीष गुर्जर, चंद्रपाल सिंह, विकास रावत, सोनू, बलराम राठी माैजूद रहे।

उधर, हल्दौर में रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अब्दुला के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी राजेश कुमार बैंसला को दिया गया। अहमद अंसार, मोहम्मद आफाक, डॉ. मुश्ताक, मोहम्मद जुबेर आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में आतंकवाद का पुतला फूंकते व्यापारी एकता परिषद के कार्यकर्ता। संवाद

बिजनौर में आतंकवाद का पुतला फूंकते व्यापारी एकता परिषद के कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed