फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Protest against construction of toll plaza on Panipat-Khatima National Highway begins

Bijnor News: पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा निर्माण का विरोध शुरू

Sun, 10 Mar 2024 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Protest against construction of toll plaza on Panipat-Khatima National Highway begins
- बिजनौर-कोतवाली मार्ग में शादीपुर के पास प्रस्तावित है टोल प्लाजा का निर्माण
विज्ञापन

-भाकियू चढूनी के युवा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेषित किया पत्र, आंदोलन की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात (बिजनौर)। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर प्रस्तावित टोल प्लाजा का विरोध शुरू हो गया है। नियमों के विपरीत टोल प्लाजा बनाए जाने का तर्क देते हुए भाकियू चढूनी ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया है।
पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर बिजनौर-कोतवाली देहात के बीच शादीपुर के पास टोल प्लाजा बनाया जाना प्रस्तावित है।
इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन चढूनी की ओर से एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र भेज कर टोल नहीं लगाने की मांग की गई है। युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी ने बताया कि एनएचएआई की गाइडलाइन के अनुसार एक राजमार्ग पर 60 किलोमीटर की दूरी के बाद ही टोल वसूला जा सकता है। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर मीरापुर मुजफ्फरनगर के बीच मीरापुर के निकट टोल प्लाजा बनाया गया है।
विज्ञापन

मीरापुर के निकट लगे टोल से शादीपुर में प्रस्तावित टोल प्लाजा की दूरी लगभग 45 किलोमीटर है। ऐसे में 60 किलोमीटर से कम दूरी होने पर टोल प्लाजा यहां नहीं लगना चाहिए। अगर शादीपुर में टोल वसूला जाता है तो इसके बाद नगीना के पास पुरैनी में फिर से वाहन चालकों को टोल देना होगा। क्योंकि पुरैनी में पिछले कइ सालों से टोल वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय वाहन चालकों को होगी दिक्कत

नगीना से बिजनौर को जोड़ने वाली सड़क पानीपत-खटीमा राजमार्ग के अंतर्गत आती है। इस सड़क से ज्यादातर स्थानीय वाहन चालकों का आना-जाना होता है। शादीपुर में टोल लगने के बाद स्थानीय वाहन चालकों की जेब पर बोझ बढ़ जाएगा। टोल लगने के बाद नगीना से बिजनौर का सफर भी महंगा हो जाएगा। बस, ऑटो और टैक्सी के किराए में भी बढ़ोतरी हो जाएगी।




स्कूली बच्चों के ट्रांसपोर्ट में भी होगी बढ़ोतरी

यदि शादीपुर में टोल प्लाजा लगता है तो स्कूलों में ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ जाएगा। प्रस्तावित टोल के निकट एमपीएस ग्लोबल स्कूल, विनायक कॉलेज, ओम इंटरनेशनल स्कूल, आर एम पब्लिक स्कूल, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा विद्यावती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित आधा दर्जन स्कूल है। सभी स्कूल टोल से 2 किलोमीटर की परिधि में स्थित हैं। एमपीएस ग्लोबल स्कूल तथा विनायक कॉलेज प्रस्तावित टोल से 100 मीटर की दूरी पर ही स्थित है। इनमें हजारों की संख्या में विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। सभी विद्यालयों की ट्रांसपोर्ट फीस पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed