फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Promotion of tourism: Museum to be built in Kanva Rishi Ashram

पर्यटन को बढ़ावा: कण्व ऋषि आश्रम में बनेगा म्यूजियम

Wed, 20 Sep 2023 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Promotion of tourism: Museum to be built in Kanva Rishi Ashram
बिजनौर कलक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में विदुर कुटी के संबंध में बैठक लेते डीएम अंकित अग्र
- पर्यटन की परियोजनाओं की हुई समीक्षा
विज्ञापन

- विदुरकुटी तक सड़क का होगा चौड़ीकरण, अमानगढ़ रेंज की बनेगी वेबसाइट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है इसी क्रम में कण्व आश्रम में म्यूजियम बनेगा जबकि विदुरकुटी भी पर्यटन विकास की परियोजना में शामिल है। अमानगढ़ रेंज की अपनी वेबसाइट होगी।
मंगलवार को डीएम अंकित अग्रवाल ने पर्यटन परियोजनाओं और संभावनाओं को लेकर समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि विदुरकुटी तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण होना जरुरी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सर्वे के दौरान गंगा नदी चैनल परियोजना के मुख्य स्थानों एवं बायोडायवर्सिटी पार्क के लिए विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। कण्व आश्रम तक सड़क के चौड़ीकरण में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए। कहा कि पर्यटकों के आकर्षण के लिए म्यूजियम तथा कण्व ऋषि जी की मूर्ति स्थापना की जाए। उन्होंने पर्यटन अधिकारी से कहा कि आर्कियोलॉजिकल विभाग की ओर से परियोजनाओं के सर्वे अथवा परियोजना की डिजाइन के लिए जिन आर्किटेक्चर को नामित किया गया है, उनसे संपर्क किया।
विज्ञापन

निर्देश दिए कि अमानगढ़ टाइगर रेंज से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक वेबसाइट बनाई जाए। पीली बांध पर्यटन स्थल में बोटिंग एवं जल क्रीड़ा से संबंधित गतिविधियों को जंगली जानवरों की दृष्टिगत सुरक्षात्मक रूप से करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ पूर्ण बोरा, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी, डीएफओ अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed