फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Program boycott continues for the second day of ASHA workers

आशा कार्यकर्ताओं के दूसरे दिन भी कार्यक्रम बहिष्कार जारी रखने से सर्वे कार्य लटका

Sat, 29 May 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Program boycott continues for the second day of ASHA workers
आशा कार्यकर्ताओं का दूसरे दिन भी कार्यक्रम बहिष्कार जारी
विज्ञापन

धामपुर। आशा बहू कल्याण समिति की कार्यकर्ताओं का दूसरे दिन भी निगरानी सर्वे कार्यक्रम का बहिष्कार जारी रहा। बहिष्कार से सरकारी सर्वे कार्य लटक गया है। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक स्वास्थ्य विभाग उनकी सुरक्षा की लिखित में गारंटी नहीं लेता है तो वह सर्वे कार्यक्रम का बहिष्कार जारी रखेंगी। आरोप लगाया कि सरकार को उनके जीवन के चिंता नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उन्हें ही कोरोना काल में संक्रमित लोगों का सर्वे कराने का जिम्मा सौंप रहे हैं। जबकि अपने आप उनके साथ क्षेत्र में जाने को तैयार नहीं है।

आशा बहू कल्याण समिति की अध्यक्ष बीना रानी ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ताओं से ही ज्यादा काम ले रही है। पर उनकी सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वह दो माह से कोरोना काल में कार्य करती आ रही है। इस दौरान नजीबाबाद में उनकी एक आशा साथी की मौत हो चुकी है। पर विभाग के अधिकारियों ने अवगत होने के बाद अभी तक उनके बिलखते परिजनों के भविष्य व सुरक्षा के बारे में कुछ नहीं किया। उन्होंने सरकार से उन्हें पूर्ण कालिक कर्मी घोषित करने, स्थाई कर्मियों के समान वेतन देने, कोरोना संक्रमण में मौत होने पर 50 लाख रुपये देने की मांग की। चेताया कि जब उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाएगा तो कार्यक्रम बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान अलका, गीता, मालवती, वीरवती, सुषमा, कोमल, सुमेश, सीमा, लक्ष्मी, मनीषा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed