फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Problems with waterlogging due to non-evacuation

निकासी न होने से जलभराव से परेशानी

Sat, 17 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Problems with waterlogging due to non-evacuation
निकासी न होने से जलभराव से परेशानी
विज्ञापन

मंडावली। मंडावली क्षेत्र के करौली-नारायणपुर रतन संपर्क मार्ग पर जलभराव होने से राहगीरों को आवाजाही में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पानी की निकासी के लिए मार्ग पर नालियां बनाने की मांग की है।

ग्रामीण सुनील कुमार, अनिल कुमार, सुरेश, लाखन सिंह, नजाकत, गंगाराम, नरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि गांव करौली में पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं हैं, जिस कारण गांव करौली से नारायणपुर रतन जाने वाले संपर्क मार्ग पर काफी समय से पानी जमा हो रहा है, जिससे मार्ग पर गंदगी फैली रहती है और बदबू आने के कारण ग्रामीणों का मार्ग से गुजरना भी दूभर हो गया है। संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर एएनएम सेंटर भी है जहां पानी जमा हो रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क के दोनों ओर नालियां बनवाने और सफाई व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed