फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Problems of entrepreneurs should be resolved soon: DM

उद्यमियों की समस्याओं का जल्द हो निस्तारण : डीएम

Tue, 29 Sep 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Problems of entrepreneurs should be resolved soon: DM
उद्यमियों की समस्याओं का जल्द हो निस्तारण : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने एलडीएम जोगिंदर ग्रोवर को शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत ऋण उपलब्धता केे संबंध में आने वाले आवेदनों को प्राथमिकता पर ऋण दिलाने के निर्देश दिए।

डीएम ने उपायुक्त उद्योग अमिता वर्मा को निर्देश दिए कि अधिशासी अभियंता विद्युत को आगामी बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित करें ताकि रॉयल हैंडीक्राफ्ट नगीना को बिजली विभाग द्वारा विद्युत ड्यूटी वापसी सहित अन्य लंबित प्रकरणों का निस्तारण हो सके। डीएम ने उद्योग बंधुओं की बैठक के दौरान कहा कानून व्यवस्था, उद्योगों में लंबित भुगतान, राज्य/भारत सरकार की योजनाओं में ऋण उत्पादन, स्टाम्प ड्यूटी सहित अन्य मदों से संबंधित कोई प्रकरण नहीं पाया गया है। निवेश मित्र योजना/सिंगल विंडो सिस्टम योजना के अंतर्गत उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के लिए बनाए गए पोर्टल पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 881 शिकायतों का पंजीकरण है। इसके सापेक्ष विभागों द्वारा 545 का ही निस्तारण हुआ है, जबकि 44 आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है। प्रधानमंत्री रेाजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में रुपये 640 लाख मार्जिन मनी के लिए 965 आवेदन पत्र जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं को प्रेषित किए गए, जिसके सापेक्ष बैंकों द्वारा 179.98 लाख रुपये की मार्जिन मनी के लिए 52 आवेदन पत्रों पर स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed