फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Priyadarshini Indira Gandhi remembered on her birthday

जन्मदिन पर प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी को किया याद

Fri, 20 Nov 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Priyadarshini Indira Gandhi remembered on her birthday
नजीबाबाद में इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर चित्र पर माल्यापर्ण करते कांग्रेसी। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने संगोष्ठी और स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पीस मॉडल स्कूल साहनपुर में नगर अध्यक्ष एम. अकरम खां के नेतृत्व में इंदिरा गांधी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोविंद सिंह कुशवाहा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में अभिनव अग्रवाल, शारिब अंसारी, राकेश शर्मा, फराज अहमद, शराफत हुसैन, दीपा रानी ने इंदिरा गांधी के शासन काल में देश में लागू हुई बहुमुखी विकास योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी सुखचैन लाल, रामअवतार माहेश्वरी, सिराजुद्दीन खां, समीउर्रहमान, अमजद सिद्दीकी, अल्ताफ हुसैन आदि मौजूद रहे।

वहीं, कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग की ओर से इरफान अंसारी के राहुखेड़ी स्थित आवास पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला चेयरमैन अनीस विशाल अंसारी, इरफान अंसारी, राकेश महेंद्रा, शकील अहमद आदि ने इंदिरा गांधी के कार्यकाल में देश के विकास, एकता और अखंडता के लिए रखी गई नींव को अविस्मरणीय बताया।

नजीबाबाद में इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर संगोष्ठी में बोलते कांग्रेसी अनीस विशाल।

नजीबाबाद में इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर संगोष्ठी में बोलते कांग्रेसी अनीस विशाल।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed