{"_id":"582765934f1c1b4709b377f6","slug":"prime-minister-broke-up-the-backbone-of-corruption-bluni","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की रीढ़ ः बलूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की रीढ़ ः बलूनी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच सौ और एक हजार के नोटों को बंद कर भ्रष्टाचार पर सीधे हमला किया है।
दुुर्गा विहार कॉलोनी में सांसद डॉ. यशवंत सिंह के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में अनिल बलूनी ने कहा कि वर्ष 2014 में जब लोकसभा का चुनाव था, तो भाजपा का भ्रष्टाचार को दूर करने का चुनावी एजेंडा था। केंद्र सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर हमला कर कालाधन जमा करने वालों के होश उड़ा दिए है। देश की करीब 90 प्रतिशत जनता मोदी के इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत कर रही है।
उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर सपा और बसपा ने केवल कालाधन जमा किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में ऐसे लोगों को उतारा जाएगा, जो कि सीट जीत कर विधान सभा में पहुंचने की ताकत रखते हैं। उधर, एक प्रश्न के उत्तर में बलूनी ने कहा कि उनके पास 500, 1000 मिलाकर केवल 28 हजार रुपये हैं। उन्होंने इन नोटों को अभी तक बैँकों में जमा नहीं किया है। अभी 40 दिन और जमा करने के शेष हैं। उधर. भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कहा कि 15 और 16 नवंबर को बिजनौर में परिवर्तन यात्रा का जिले में 300 स्थानों पर स्वागत होगा। धामपुर में 16 नवंबर को रामलीला मैदान में एक बजे से जनसभा होगी। जनसभा को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे।