फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparations underway for tiger census in Corbett Tiger Reserve

Bijnor News: कार्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना की तैयारी

Thu, 20 Nov 2025 11:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 20 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway for tiger census in Corbett Tiger Reserve
कालागढ़ (बिजनौर)। कार्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना कराने की तैयारी है। कार्बेट अंचल के वनों में फिलहाल 260 बाघों का कुनबा आबाद है। रामगंगा नदी की घाटी में बाघों के लिए पर्याप्त जल व आहार के लिए बड़ी संख्या में वन्य जीव मौजूद हैं। उत्तराखंड में जहां बाघों की अधिकता है, वहीं संरक्षण की वजह से कार्बेट में बाघों की संख्या सबसे अधिक रही है। यही वजह है कि इसे बाघों की राजधानी भी कहा जाता है। इन दिनों केंद्र सरकार की ओर से बाघों की गणना कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विभाग के अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बड़ोला के अनुसार बाघों की गणना के तौर-तरीकों को जाना जा रहा है। इसके लिए बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण कराया जा रहा है। कार्बेट के वनों में बाघों की गणना के अच्छे परिणाम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed