फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparations underway for research in Corbett forests to save the Earth's brightness

Bijnor News: धरती की चमक बचाने के लिए कार्बेट के वनों में शोध की तैयारी

Sun, 12 Oct 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 12 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway for research in Corbett forests to save the Earth's brightness
कालागढ़। वर्तमान भौतिक जीवन शैली से धरती की प्राकृतिक रोशनी लुप्त होने के कगार पर है। प्राकृतिक रोशनी को बचाने के लिए कार्बेट के वनों में पार्क प्रशासन शोध की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान बदलते परिवेश, जीवन जीने के तरीके में आए परिवर्तन से धरती की चमक पर भी असर पड़ रहा है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में प्राकृतिक रोशनी के स्रोत को बचाने के लिए चिंता होने लगी है। देहरादून के भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों ने इसकी सुध ली है। पर्यावरण में कम होते लाभकारी कीट पतंगों की कमी से धरती की प्राकृतिक रोशनी कम हो रही है। जुगनू, तितली, भभीरी या ड्रैगन कीट आदि वर्तमान परिवेश में लुप्त होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

रामगंगा नदी व प्राकृतिक स्रोतों के आसपास के जंगल विशेष निगरानी में हैं। जिसको लेकर प्रकृति, कीट विज्ञानी चिंता में हैं। कालागढ़ के वन अधिकारी बिंदरपाल का कहना है कि वनों में रात का वातावरण खास होता है। महकती वनस्पति और जुगनू इसे खास बनाते हैं। जीवन की सांसों को बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों के कीट विज्ञानियों के संपर्क में पार्क प्रशासन : कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा. साकेत बड़ोला का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग, प्रकाश प्रदूषण, वनों में कम होती नमी, रसायनों के खेतों में हो रहे उपयोग ने प्राकृतिक रोशनी बिखरने वाले कीटों पर असर डाला है। इसे कैसे बचाया जाए, एक बड़ी चुनौती है। कार्बेट के जंगलों में 2026 में इन्हें बचाने के लिए शोध किया जाएगा। अनेक विश्वविद्यालयों के कीट विज्ञानियों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed