{"_id":"60da11d28ebc3eba6f6221d1","slug":"preparations-started-to-start-ramganga-project-hospital-dhampur-news-mrt544923623","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा परियोजना चिकित्सालय को चालू करने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा परियोजना चिकित्सालय को चालू करने की तैयारी शुरू
विज्ञापन

कालागढ़। रामगंगा बांध परियोजना के चिकित्सालय को विभाग ने फिर से चालू कराने की तैयारी शुरू कर दी है। चिकित्सालय में सीएमओ ने एक चिकित्सक की नियुक्ति कर दी है।
1960 के दशक में रामगंगा बांध परियोजना के निर्माण के दौरान एक विशेष चिकित्सालय की स्थापना की गई थी। लगभग 15 वर्षों से इस चिकित्सालय में कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही थी। यह केवल इमारत भर रह गया था। महिला व पुरुष चिकित्सकों के अलावा यहां एक चिकित्सा अधीक्षक भी नियुक्त किया जाते रहे है। अस्पताल में पैथालॉजी लैब, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, ऐंबुलेंस सेवा आदि दी गई थी। यह चिकित्सालय टीबी जैसे उपचार तक के लिए उपयोग में लाया जाता था। यहां ए श्रेणी का आप्रेशन थियेटर भी होता था। इस चिकित्सालय में चिकित्सकों की नियुक्ति सीएमओ बिजनौर के अधीन थी। संचालन रामगंगा बांध परियोजना से होता था। एक बार फिर से सिंचाई विभाग ने इस चिकित्सालय को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया है। परियोजना के ईई नीरज त्यागी ने बताया कि यहां अभी केवल दो दिनों के लिए ही एक चिकित्सक की नियुक्ति की गई है। आने वाले समय में इस चिकित्सालय से कर्मचारियों को सुविधाएं दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।