फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparation for action against untrained veterinarians

Bijnor News: अप्रशिक्षित पशु चिकित्सकों पर कार्रवाई की तैयारी

Tue, 03 Jan 2023 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Preparation for action against untrained veterinarians
अप्रशिक्षित पशु चिकित्सकों पर कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन

नहटौर। पशु पालकों से पशुओं का इलाज कराने के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे अप्रशिक्षित चिकित्सकों की अब खैर नहीं। डीएम के आदेश पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुराग चौधरी ने अभियान शुरू कर दिया है। नहटौर क्षेत्र में अप्रशिक्षित पशु चिकित्सकों का मकड़जाल फैला हुआ है। ये पशु चिकित्सक पशु पालकों को अपनी जालसाजी में फंसाकर पशुओं का इलाज करने व कृत्रिम गर्भाधान करने के नाम पर मोटी रकम वसूलते हैं, जबकि अगर पशुपालक सरकारी चिकित्सालय में पशु का गर्भाधान कराता है तो वह नि:शुल्क है। झोलाछाप पशु चिकित्सकों की मनमानी देखते हुए डीएम ने सभी पश ुचिकित्सकों को इनके खिलाफ अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। नहटौर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुराग चौधरी ने बताया कि झोलाछाप पशु चिकित्सकों के खिलाफ एक टीम गठित कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed