फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prayers offered goodbye in homes

घरों में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज

Fri, 22 May 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Prayers offered goodbye in homes
कोतवाली देहात में अलविदा जुमे के दौरान गश्त करती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
घरों में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना/गजरौलाशिव। शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज घरों में ही अदा की गई। लॉकडाउन के चलते मस्जिदों में केवल अजान हुई। इस दौरान पुलिस अलर्ट रही। बाजार में ईद की खरीदारी के लिए लोगों की बहुत कम भीड़ आ रही है।
कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए उलमा पहले ही अलविदा जुमे व ईद की नमाज घरों पर अदा करने की अपील कर चुके थे। शुक्रवार को अलविदा जुमे पर ज्यादातर मुस्लिमों ने रोजा रखा। इस कारण कई मुस्लिमों ने अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे। अलविदा जुमे पर मस्जिदों में ताले लटके रहे। जुमे की नमाज भी लोगों ने घरों में ही अदा की। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। जमीयत उलमा ए हिंद के जिला सदर कारी अरशद महमूद कासमी ने कहा कि रमजान के आखिरी अशरे में एक रात शबे कद्र की होती है जो हजार महीनों से बढ़कर होती है। इस अशरे में एतकाफ करने वाला अल्लाह का मेहमान होता है। उन्होंने अपील की है कि इस बार ईद के नाम पर बाजारों में भीड़ न लगाएं। लॉकडाउन का पालन करें और सरकार के निर्देश के अनुसार ही काम करें। अफजलगढ़, पैजनियां, हल्दौर और रेहड़ में भी अलविदा जुमे की नमाज नगर व क्षेत्र में लोगों ने अपने घरों में पढ़ी। अधिकांश मस्जिदों में सन्नाटा पसरा रहा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल गश्त करता रहा। लोगों ने घरों में ही देश की खुशहाली व अमन व चैन के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

नगीना में अलविदा जुमे की नमाज मस्जिदों की बजाए लोगों ने घरों पर ही पढ़ी। जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती उवैस अकरम ने बताया कि उन्होंने जामा मस्जिद में केवल पांच लोगों को अलविदा जुमे की नमाज पढ़ाई। शहर की अन्य मस्जिदों में भी केवल पांच पांच लोगों ने ही नमाज पढ़ी। सीओ अर्चना सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक संजय धीर पूरे नगर में गस्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासमपुर गढ़ी में अलविदा जुमा पर मस्जिदों में ताले लटके रहे। लोगों ने जुमा अलविदा की नमाज घरों में की।
कोतवाली देहात क्षेत्र में भी अलविदा जुमे की नमाज घरों में ही अदा की गई। पुलिस मस्जिदों एवं कस्बे में गश्त करती रही। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार व नोडल योगेंद्र पाल सिंह उर्फ योगी के नेतृत्व में पुलिस ने अलविदा जुम्मे को कस्बे में पैदल गश्त की। अकीदतमंदों ने घरों में जुम्मे की नमाज अदा की। उन्होंने कोरोना के खात्मे के साथ-साथ मुल्क में अमन की दुआ भी मांगी।

नगीना में अलविदा जुमे की नमाज मुस्लिमों द्वारा घरों पर पढ़ने के कारण जामा मस्जिद का बंद पड़ा गेट।

नगीना में अलविदा जुमे की नमाज मुस्लिमों द्वारा घरों पर पढ़ने के कारण जामा मस्जिद का बंद पड़ा गेट।- फोटो : BIJNOR

नगीना में अपने घर पर अलविदा जुमे की नमाज के बाद दुआ मांगते बच्चे।

नगीना में अपने घर पर अलविदा जुमे की नमाज के बाद दुआ मांगते बच्चे।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में अलविदा जुमे पर जामा मजिस्द में लगा ताला।

बिजनौर में अलविदा जुमे पर जामा मजिस्द में लगा ताला।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed