फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prayers for the well being of the brothers behind bars

सलाखों के पीछे बंद भाइयों की सलामती की दुआ

Thu, 27 Oct 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Prayers for the well being of the brothers behind bars
बिजनौर में भाई दूज पर जिला कारागार के बाहर भाईयों को तिलक करने के लिए बहनों की लगी लाइन। - फोटो : BIJNOR
सलाखों के पीछे बंद भाइयों की सलामती की दुआ
विज्ञापन

बिजनौर। भाई दूज पर 404 बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों को तिलक कर त्योहार मनाया। बहनों के अलावा 169 पुरुषों और 139 बच्चों की भी उनके परिजनों से मुलाकात कराई गई। भाईदूज को लेकर जेल में खास इंतजाम किए गए थे। जेल के बाबर भी बहनों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
कोरोना काल के चलते जेल में भाई दूज का त्योहार नहीं मनाया जा सका था। अब कोरोना काल की बंदिशें हटीं तो जेल में भी भाई दूज को लेकर व्यवस्थाएं बनाई गई। बुधवार को सवेरे से ही भाई दूज के चलते जेल के बाहर बहनों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। जेल अधीक्षक डॉ. अदिति श्रीवास्तव और जेलर शैलेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में भाई दूज को लेकर पहले ही व्यवस्थाएं कर ली गई थीं। जेल के बाहर टेंट लगाकर बहनों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई। उनके संग आए बच्चों के लिए बिस्कुट आदि रखे गए। साथ ही जलपान का इंतजाम भी किया गया।
विज्ञापन

हालांकि मुलाकात के लिए प्रक्रियाओं के चलते बहनों का काफी देर इंतजार भी करना पड़ा। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक मुलाकात का सिलसिला चलता रहा। 404 बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों से मुलाकात कर तिलक किया और उपहार भेंट किए। जेल के अंदर बंद भाइयों का तिलक करते हुए बहनों ने उनका हालचाल भी जाना। इसके साथ ही जेल में भाई दूज को लेकर विशेष भोजन की व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed