{"_id":"5e77ac908ebc3e78ba605992","slug":"prayers-at-mosques-rarely-reached-bijnor-news-mrt4749030184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली देहात क्षेत्र में जनता कर्फ्यू पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली देहात क्षेत्र में जनता कर्फ्यू पूर्ण
विज्ञापन
कम ही पहुंचे मस्जिदों में नमाज पढ़ने वाले
कोतवाली देहात। कोतवाली देहात क्षेत्र में जनता कर्फ्यू पूर्ण सफल रहा। एएसपी देहात व एडीएम ने प्रभारी निरीक्षक के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया। मस्जिदों में नमाज पढ़ने वालों की संख्या भी न के बराबर दिखाई दी। क्षेत्र के गांव बरुकी, शादीपुर, अकबराबाद, महेश्वरी जट व कस्बा कोतवाली के अलावा हर गांव में जनता कर्फ्यू का पूर्ण असर दिखाई दिया।
नेशनल हाइवे 74 समेत सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मंदिर व मस्जिदों में माइक के जरिए एलान कराया गया कि जनता कर्फ्यू के दौरान कोई भी व्यक्ति अपने घरों से बाहर न निकले। पुलिस-प्रशासन की लोगों पर पैनी नजर रही। कस्बा कोतवाली देहात के मुख्य तिराहे पर एएसपी देहात संजय कुमार व एडीएम विनोद कुमार गौड़ ने प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया।