फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pranayama increases concentration

प्राणायाम से बढ़ती है एकाग्रता

Wed, 24 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pranayama increases concentration
अफजलगढ़ के गांव भज्जावाला में दीपयज्ञ में भाग लेते श्रद्धालु। - फोटो : BIJNOR
प्राणायाम से बढ़ती है एकाग्रता
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव भज्जावाला में तीन दिन से चल रहा अखंड गायत्री महामंत्र का जाप मंगलवार शाम दीप यज्ञ के साथ संपन्न कराया गया।
हरिद्वार शांति कुंज के राजेंद्र सिंह व मदन पाल शर्मा ने कहा कि गायत्री मंत्र सभी मंत्रों से बड़ा मंत्र है। इसका प्रतिदिन एकांत में बैठकर जाप करना चाहिए। इससे हमारा मन शांत रहता है और गलत विचार हमारे मन से स्वत: ही निकल जाते है। मोक्ष का द्वार हमारे लिए खुल जाता है। डोरी सिंह व प्रज्ञा पीठ के व्यवस्थापक हरिशंकर वर्मा ने कहा कि जीवन में योग का महत्वपूर्ण स्थान है। हमारे प्राचीन ऋषि मुनि नित्य ध्यान व योग की क्रियाएं गुरुकुल जैसे आश्रमों में कराते थे। हमें भी प्रतिदिन योग प्राणायाम करना चाहिए। प्राणायाम करने से हमारी एकाग्रता बढ़ती है। मन शांत रहता है व हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे हमारे शरीर में बीमारी पैदा नहीं होती। हमें प्राचीन भारतीय संस्कृति को अपनाना चाहिए व अपने बच्चों के सभी संस्कार कराने चाहिए। दीपयज्ञ में महिलाओं ने दर्जनों दीपक जलाएं व गायत्री माता की आरती की। दीपयज्ञ में शामिल सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में खुशीराम गौतम, सतेंद्र कुमार, त्रिलोचन सिंह, दिग्विजय सिंह, धर्म प्रकाश शर्मा, रीना देवी, रेखा देवी, निधि शर्मा, अंश गौतम, सृष्टि गौतम आदि लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed