{"_id":"5ed687c58ebc3e90a074ff95","slug":"pradhan-cuts-sugarcane-crop-farmers-create-ruckus-bijnor-news-mrt484542182","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने कटवाई गन्ने की फसल, किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान ने कटवाई गन्ने की फसल, किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन

हल्दौर। क्षेत्र के गांव कुम्हारपुरा के कुछ किसानों ने ग्राम प्रधान पति पर मनरेगा के अंतर्गत तालाब की खुदाई के दौरान तालाब किनारे उनके खेतों में खड़ी गन्ने की फसल कटवाकर खुदाई करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
गांव कुम्हारपुरा की पूर्व दिशा में एक तालाब स्थित है। इस तालाब पर करीब आठ दिनों से मनरेगा के अंतर्गत तटबंदी और खुदाई का कार्य चल रहा था। ग्रामवासियों ने बताया कि तालाब के निकट गांव निवासी प्रमोद कुमार व परवेंद्र सहित कुछ किसानों के खेत हैं। खेतों में गन्ने की फसल खड़ी है। मंगलवार को ग्राम प्रधान पति और रोजगार सेवक की मौजूदगी में खुदाई कार्य चल रहा था। आरोप है कि श्रमिकों ने तालाब के निर्धारित रकबे से अधिक क्षेत्रफल की खुदाई कर दी। श्रमिकों ने तालाब किनारे खड़ी गन्ने की फसल काट डाली। मामले की जानकारी मिलते ही किसान मौके पर पहुंच गए और अपनी कटी फसल देखकर भड़क गए। उन्होंने ग्राम प्रधान पति व रोजगार सेवक के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी राजस्व विभाग के हलका लेखपाल महेंद्र सिंह को दी गई। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर तालाब की पैमाइश कर बताया कि श्रमिकों ने 110 एयर जमीन की खुदाई की है, जो तालाब की निर्धारित भूमि 51 एयर से अधिक है। जिसके बाद तालाब की हदबंदी कराई गई। ग्राम प्रधान पति ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। किसानों ने कटी फसल का उचित मुआवजा दिलाए जाने को लेकर बीडीओ से शिकायत की। बीडीओ नरेंद्र पाल सिंह ने किसानों को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।