फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pradhan became vocal against police administration, demonstrated

Bijnor News: पुलिस-प्रशासन के खिलाफ मुखर हुए प्रधान, प्रदर्शन किया

Fri, 03 Nov 2023 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pradhan became vocal against police administration, demonstrated
- जुलूस के रूप में नुमाइश ग्राउंड से कलक्ट्रेट पहुंचे
विज्ञापन

- सड़क पर बैठे तो कलक्ट्रेट के गेट से हटाया गया बैरियर
- बाद में कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए ग्राम प्रधान



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले ग्राम प्रधानों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर हठधर्मिता और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। प्रधानों ने विवश होकर त्यागपत्र देने की चेतावनी भी दी।
शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान नुमाइश ग्राउंड में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट के गेट पर पुलिस ने बैरियर लगाया तो प्रधान बाहर ही सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इससे कुछ देर के लिए जाम लग गया। प्रधानों को पुलिस ने कलक्ट्रेट में जाने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि बाद पुलिस को बैरियर हटाना पड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद प्रधानों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन शुरू किया। ज्ञापन में कहा गया कि ब्लाक जलीलपुर की पंचायत वाजिदपुर के प्रधान पति बबलू सागरपर बिना कोई जांच किए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रधानों ने चांदपुर तहसील के समाधान दिवस में पहुंचकर लिखित में मामला उठाया। ग्राम प्रधानों के हाथ खड़े कराकर अपमानित करने का आरोप चांदपुर पुलिस पर लगाया गया। ग्राम प्रधानों को उठाकर थाने में बंद किया गया। जिला चिकित्सालय में फर्जी मेडिकल तैयार करने का आरोप डाक्टरों पर लगाया। साथ ही इन्हें बर्खास्त करने और संपत्ति की जांच करने की मांग रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष सचिन मलिक, जितेंद्र चौधरी, राजेश कुमार, सचिन चौधरी, प्रिंस कुमार, राधा रानी, सोमवीर सिंह, कपिल कुमार, राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, हमेंद्र सिंह और जावेद कुमार आदि मौजूद रहे।



ये मांगें भी रखीं

भ्रष्ट राशन डीलरों को बर्खास्त करने, गांव में पक्के व कच्चे काम निर्धारित अनुपात में करने, गरीब परिवारों को बिना रिश्वत के आवास दिलाने, प्रधानों पर बिना जांच किए मुकदमे दर्जन कराने, स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी बंद करने, सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने का मुद्दा उठाया। पंचायतों में कूड़े के लिए उचित स्थान दिलाने, झूठी शिकायतों पर प्रधानों का शोषण बंद करने, जनसुविधा के लिए लाइट लगवाने, गांव में प्राइवेट कंपनियों से काम बंद कराने, गांवों में टूटी सड़कों की मरम्मत कराने की मांगें भी रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed