फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prabhat Pheri will come out in memory of martyrs today

शहीदों की स्मृति में आज निकलेगी प्रभात फेरी

Thu, 04 Feb 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri will come out in memory of martyrs today
शहीदों की स्मृति में आज निकलेगी प्रभात फेरी
विज्ञापन

धामपुर। पालिका परिषद के चेयरमैन राजू गुप्ता ने बताया कि शासन के आदेश पर चार फरवरी 2021 से चार फरवरी 2022 तक चौरी चौरा शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका द्वारा प्लान तैयार कर लिया गया है। डीएम के आदेश पर कार्यक्रम के अंतर्गत नगर में सुबह 8:30 बजे से छात्र-छात्राओं की तरफ से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस तिराहे से शुरू होगी। सरदार भगत सिंह चौक पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिलाधिकारी रमाकांत पांडे मुख्य रूप से शामिल होंगे। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि 15 अगस्त 2021 से आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के आयोजन के संदर्भ में कार्य योजना तैयार की जा रही है। जिसके तहत क्षेत्र के शहीद शिल्पग्राम, शहीद स्थल, शहीद स्मारकों के साथ अमर शहीदों, भारत-पाकिस्तान एवं कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की जानकारी उपलब्ध कराने का काम शुरू कर दिया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के उन जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने प्राणों को बलिदान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed