फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prabhat Pheri pulled out at the festival

प्रकाशोत्सव पर प्रभात फेरी निकाली

Fri, 03 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri pulled out at the festival
प्रकाशोत्सव पर प्रभात फेरी निकाली
विज्ञापन

नगीना/हल्दौर। गुरुद्वारा संत सभा नगीना द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह का 353वां प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस मौके पर नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुद्वारे में शबद कीर्तन और विशाल लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
बृहस्पतिवार को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर एसडीएम कार्यालय के निकट स्थित गुरुद्वारे से संत सभा द्वारा नगर में प्रभात फेरी, कीर्तन निकाला गया। प्रभात फेरी गुरुद्वारे से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस गुरुद्वारे पहुंचकर संपन्न हुई। सबद कीर्तन सरदार तारा सिंह, किशन सिंह ने किया। कार्यक्रम में केवल सिंह मल्होत्रा, मनजीत सिंह, मास्टर धर्मवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, बलविंदर सिंह, गुरदयाल सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं, हल्दौर के गुरुद्वारा गुरुनानक बाग साहिब में गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया गया। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी सतनाम सिंह, अमृत सिंह ने भजनों के माध्यम से गुरु का गुणगान किया। नगर में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी प्रधान जसवेंदर सिंह रंगीला, डॉ. एसएस गुजराल, दलीप सिंह सुहाना आदि मौजूद रहे। गांव पैजनियां में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कमेटी के तत्वाधान में गुरवाणी व कीर्तन हुआ। गुरुद्वारा के ग्रंथी करतार सिंह ने गुरु के उपदेश सुनाए। गांव में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमेें बोबी सिंह, चाहत सिंह, रचना कौर, संजू सिंह, संसार कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह की झांकियों ने मोहा
नूरपुर। गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार से प्रभातफेरी निकाली गई। पंज प्यारों की अगुवाई में निकली प्रभातफेरी में गुरु गोबिंद सिंह के जीवन को दर्शाती झांकियां शामिल थीं। नगरवासियों ने प्रभातफेरी पर फूल बरसाकर स्वागत किया। श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया। इस दौरान गुरविंदर सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह, परवेंद्र सिंह, बंटी चावला नरेश जुनेजा, सिमर नारंग आदि मौजूद रहे। राजा का ताजपुर में भी प्रभात फेरी निकाली गई। सेवादार कमलजीत सिंह नूर, प्रभुजोत सिंह, सुरेंद्र कौर ने गुुरु के उपदेश सुनाए। ज्ञानी जितेंद्र सिंह ने गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। अरदास के बाद अटूट लंगर छकाया गया। हरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, शुभदीप सिंह, सतवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed