फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prabal Murder Case: Testimony against the juvenile offender to be held on August 5.

प्रबल हत्याकांड : बाल अपचारी के खिलाफ पांच अगस्त को होगी गवाही

Tue, 04 Aug 2026 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Prabal Murder Case: Testimony against the juvenile offender to be held on August 5.
- सात अभियुक्तों को अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत सुना चुकी है उम्रकैद
विज्ञापन

- किशोर न्याय बोर्ड में चल रहा है बाल अपचारी का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रबल हत्याकांड में उम्रकैद की सजा भुगत रहे सात अभियुक्त जेल में बंद हैं। इस हत्याकांड में आठवां आरोपी बाल अपचारी है। जिसकी पत्रावली पर किशोर न्याय बोर्ड में सुनवाई चल रही है। जिसमें पांच अगस्त को गवाह की सुनवाई होगी।
19 दिसंबर 2012 को बिजनौर के शहनाई बैंक्वेट हॉल में अग्रसेन जयंती समारोह के दौरान प्रबल अग्रवाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आरोपियों ने शव को गंगा में फेंक दिया। साल 2013 में 15 जनवरी को हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र में प्रबल का शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में एक बाल अपचारी समेत आठ लोगों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया था। इसके बाद 13 सालों तक अदालत में यह केस चला।
विज्ञापन

बीते बुधवार को अदालत ने सात आरोपियों को प्रबल हत्याकांड में दोषी पाया। जिसके बाद शुक्रवार को अदालत ने सात अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उम्रकैद की सजा पाने वालों में महिला आयोग की सदस्य के पति और बेटा भी शामिल हैं। सभी सात दोषी को अदालत ने जेल भेज दिया था। उधर, इस केस में एक बाल अपचारी की पत्रावली को अलग करते हुए किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया गया था। जिस पर किशोर न्याय बोर्ड में सुनवाई चल रही है। सुनवाई की अगली तारीख पांच अगस्त है, जिसमें तत्कालीन एसएसआई को गवाही के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed